भाखडा सिंचाई प्रणाली की रेग्यूलेशन कमेटी की बैठक ४ को
28 Dec
2007
जल संसाधन वृत के अधीक्षण अभियन्ता श्री एस.सी. धींगडा ने बताया कि यह बैठक जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में होगी।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ, २८ दिसम्बर । भाखडा सिंचाई प्रणाली की रेग्यूलेशन कमेटी की बैठक ४ जनवरी को प्रात साढे ग्यारह बजे आयोजित की जाएगी। जल संसाधन वृत के अधीक्षण अभियन्ता श्री एस.सी. धींगडा ने बताया कि यह बैठक जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में होगी। उन्होंन बताया कि बैठक में पूर्व रेग्यूलेशन कमेटी की में लिए गए निर्णय के अनुसार ११ जनवरी २००८ से शेष पानी के वितरण के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व बैठक में १० अक्टूबर को भाखडा प्रणाली में १ लाख ९८ हजार ६०० क्यूसेक डेज जल वितरण का अनुमान अनुसार २० मई तक जल वितरण पर विचार किया गया था, उसी की अनुपालना में उक्त बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाखडा सिंचाई प्रणाली में डिप्लीशन अवधि के शेष रही जल मात्र ६० हजार २०० क्यूसेक डेज के वितरण सम्बन्धी निर्णय लिया जाना प्रस्तावित है। उन्होंन बैठक में कमेटी के सदस्यों , जनप्रतिनिधियों व सम्बन्धित अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।
|