नवाचारों के प्रयोग से करें शैक्षिक गुणवत्ता में अभिवृद्धि-मेहता
28 Dec
2007
शिक्षक आधुनिक युग में नवीनतम तकनीकी और शिक्षण विधि में नवाचारों का समावेश कर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाए।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
डूंगरपुर २८ दिसंबर/ शिक्षक आधुनिक युग में नवीनतम तकनीकी और शिक्षण विधि में नवाचारों का समावेश कर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाए।
यह विचार शिक्षाविद् एवं प्रधानाचार्य प्रेमांशुराम मेहता ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलडी में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण शिविर अपने अनुभव, विचारों और दृष्टिकोण के विनिमय और विश्लेषण का अवसर है। हमें इनसे सीखकर अध्यापन में इनका प्रयोग अवश्य करना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए बी आर सी एफ तेज सिंह चुण्डावत ने संभागियों से आह्वान किया कि शिविर के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर इसकी उपयोगिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर शिविर प्रभारी राधेश्याम गुप्ता, दक्ष प्रशिक्षक दिनेश जोशी, विपिन पण्ड्या, फुलशंकर त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।
शिविर में सौ से अधिक प्रशिक्षणार्थी अंगजी विषय का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन फुलशंकर त्रिवेदी ने किया।
|