वित्तीय अनियमितताओं के कारण कियोस्क की सेवाएं समाप्त
28 Dec
2007
जिला ई-मित्र सोसायटी ने एलएसपी आर २ आर सेवा कोटा का अधिकृत हनुमानगढ टाउन के इन्दिरा चौक स्थित कियोस्क, चौधरी ई-मित्र...
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ ,२८ दिसम्बर। जिला ई-मित्र सोसायटी ने एलएसपी आर २ आर सेवा कोटा का अधिकृत हनुमानगढ टाउन के इन्दिरा चौक स्थित कियोस्क, चौधरी ई-मित्र की वित्तीय अनियमितताओ को देखते हुए इस कियोस्क पर जिला ई-मित्र सोसायटी की तरफ से आमजन के लिए दी जा रही सेवाए तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक बंद कर दी है । इस कियोस्क पर विधुत,जलदाय, बीएसएनएल विभाग के बिल सोसायटी की तरफ से स्वीकार नहीं किये जायेगें । सोसाईटी ने आमजन को सूचित किया है कि इस कियोस्क पर सोसायटी किसी तरह की राशि जमा नही करवाए, यदि कोई ऐसा करता है तो इसके लिए जिला ई-मित्र सोसाईटी जिम्मेदार नहीं होगी ।
|