जब पाक की प्रथम महिला प्रधानमंत्री राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री से मिल
28 Dec
2007
पाकिस्तान की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रहीं स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो एक से तीन अप्रेल, २००५ तक जब राजस्थान यात्र पर आईं तब वे प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से मुलाकात करना नहीं भूलीं।
जयपुर, २८ दिसम्बर। पाकिस्तान की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रहीं स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो एक से तीन अप्रेल, २००५ तक जब राजस्थान यात्र पर आईं तब वे प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से मुलाकात करना नहीं भूलीं।
उन्होंने तब मुख्यमंत्री से उनके सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर अपने पति श्री आसिफ जरदारी के साथ शिष्टाचार भेंट की तथा रात्रिभोज भी किया।
स्वर्गीय भुट्टो अपनी उस यादगार यात्र के दौरान सबसे पहले अजमेर में ख्वाजा साहब की मजार पर अकीदत के फूल पेश करने गईं। वहां से लौटकर उन्होंने जयपुर के बाजार में खरीददारी की व जौहरी बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में दोपहर का भोजन किया। सांगानेरी प्रिन्ट में जीवन के विविध रंगों को देखने वाली स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की उस यात्र की स्मृतियां प्रदेशवासियों के स्मृति पटल पर आज भी ताजा हैं।
|