KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Job Seeker from Rajasthan,Jaipur,Jodhpur,Ajmer,Bikaner,Mumbai,Delhi,

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


विशेष बाल श्रमिक विद्यालयों से 5॰ हजार बालकों को शिक्षा
28 Dec 2007

29 जिलों में राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन बाल श्रमिक परियोजनाओं के माध्यम से एक हजार से अधिक विशेष बाल श्रमिक विद्यालय चलाए जा रहे हैं।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हनुमानगढ , 28 दिसम्बर  । (सूचना एवं जनस फ निदेशालय की वेबसाईट पर जारी) राजस्थान के 29 जिलों में राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन बाल श्रमिक परियोजनाओं के माध्यम से एक हजार से अधिक विशेष बाल श्रमिक विद्यालय चलाए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में 5॰ हजार से अधिक काम से छुडाए गये बाल श्रमिकों को पुनर्वासित एवं शिक्षित किया जा रहा है।
बाल श्रमिक परियोजनाओं के माध्यम से संचालित इन विशेष बाल श्रमिक विद्यालयों में---- 8 से 14 वर्ष आयु के बाल श्रमिकों को पाँचवी कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। इन बाल श्रमिकों को व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस दौरान पूरक आय के रूप में प्रतिमाह 1॰॰ रुपये का स्टाईफण्ड दिया जाता है। बालकों के अध्ययनकाल में 5 रुपये प्रति छात्र प्रतिदिन पूरक पोषाहार दिया जाता है। बाल श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा एवं चिकित्सा सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। प्रत्येक विद्यार्थी को पांच साल तक की शिक्षा तीन वर्ष के भीतर प्रदान कर तत्पश्चात कक्षा छः में राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिला कर शिक्षा की मु यधारा से जोडा जा रहा है।
इसी तरह योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जिले में एक बाल श्रमिक परियोजना संस्था का जिला कलक्टर की अध्यक्षता में पंजीकरण कराया गया है। परियोजना संस्था द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से विशेष बाल श्रमिक विद्यालय चलाए जाते हैं। परियोजना का मु य उद्देश्य जोखिमपूर्ण व्यवसाय एवं प्रक्रियाओं में कार्यरत बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर उन्हें शिक्षा के माध्यम से पुनर्वास कर समाज की मु यधारा से जोडना है।
राजस्थान में गलीचा निर्माण, बीडी बनाना, नगीना घिसाई व कटाई, ईंट-भट्टे, ऑटो मोबाइल वर्कशाप, भवन निर्माण एवं निर्माण कार्य, होटल एवं ढाबों पर कार्य, कचरा बीनना एवं कृषि व पशुपालन में बाल श्रमिकों के नियोजन को बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत प्रतिबन्धित किया गया है। इन कार्यों में बाल श्रमिकों के नियोजित होने की सूचना पर श्रम विभाग त्वरित कार्य कर बाल श्रमिकों को छुडवाता है तथा उनके पुनर्वास एवं शिक्षा के लिए इन्हें विशेष बाल श्रमिक विद्यालयों में दाखिला दिलाकर शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने का नायाब काम कर रहा है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

बाल
श्रमिक
विद्यालयों
5॰
हजार
बालकों
शिक्षा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Kumar Sahil


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares