हनुमानगढ , २८ दिसम्बर। पंचायत समिति भादरा में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार स्कीम के अन्तर्गत २ जनवरी से १५ जनवरी तक ४९ ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं मे राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार स्कीम के तहत वार्ड सभाओं में लिए गए प्रस्तावों का कार्ययोजना के अनुमोदन एवं नये प्रस्ताव लेकर अनुमोदन करने, विविध कार्यो का वरियता क्रम निर्धारित करने सहित ग्राम स्तरीय सेवाओं का सामाजिक अंकेक्षण आदि के कार्य किए जाएंगे।
भादरा पचायत समिति के विकास अधिकारी श्री मोहनलाल शर्मा ने बताया कि इन वार्ड सभाओं के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए तिथि निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार २ जनवरी को कलाना, किराडाबडा, अलायला, भाडी व भनाई ग्राम पंचायत में वार्ड सभा आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार ३ को राजपुरा, डुगराना, रासलाना, जाटान व घेऊ, ४ को सुरतपुरा, भिरानी, डाबडी, शेरडा, भानगढ, ७ को बोझला, मुदडियाबडा, मलसीसर, कुंजी, कणाऊ, ८ को डौभी, भांगवा, अजीतपुरा,गढडा, ९ को रामगढिया, निनाण, जनाणा, साहुवाला, महराना, १० को करणपुरा, मुन्सरी, सरदारगढिया, खचवाना, नेठराना, ११ को उतरादाबास, मोठसरा, अनुपशहर, न्यांगल, छानीबडी , १४ को जोगीवाला, सांगडा, गढीछानी, झांसल, बिरान तथा १५ जनवरी को भरवाना, चिडियागांधी, गांधीबडी, भोजासर व मलखेडा की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित होगी।