बीकानेर,२८ दिसम्बर। जिला कलक्टर एवं सहाकारी बैंक के प्रशासक आलोक गुप्ता ने मुख्य अतिथ के रूप में सार्दुल स्पोर्टस खेल मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय सहकारी बैंक्स खेल-कूद एवं सांस्कृतिक समिति (स्पैक्ट्रम) व बीकानेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘को-ऑप स्पोर्टस-२००७ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर पावर एण्ड वेट लिफटर सुश्री रेखा आचार्य थी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से सहकारिता के मूलमंत्रा ‘एक सबके लिए व सब एक के लिएस्‘की सहकार भावना को चरितार्थ होती है। खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से शांति,सदभावना व भाईचारा का संदेश जो मिलता है,वह सराहनीय है। उन्होंने खेल को खेलभावना तथा उच्च प्रदर्शन करने का आव्हान किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं का आयोजन स्वास्थ्यवर्धक व ऊर्जा के सृजन के लिए आवश्यक होने से अन्य संस्थाओं को शामिल कर वृहद् स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए।
प्रतियोगिता मीट के डायरेक्टर एवं संयुक्त रजिस्ट्रार के.एस.शेखावत ने टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मिलजुलकर आपसी सदभावना से प्रतियोगिता में भाग ले। आयोजन समिति के अध्यक्ष बीकानेर सीसीबी के प्रबन्ध निदेशक मोहम्मद नसीम ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चूरू केन्द्रीय सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक जय सिंह पूनिया व स्पैक्ट्रम के महा सचिव दिनेश खत्राी ने किया।
इससे पूर्व स्पैक्ट्रम के अध्यक्ष पी.सी.व्यास,उपाध्यक्ष आर.सी.माथुर,सचिव आर.के.व्यास,आयोजन सचिव के.के. खतुरिया,निरंजन विजयवर्गीय,अशोक माहेश्वरी,सुधा राठी व अनिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुप्ता ने घ्वजारोहण के पश्चात मार्चपास्ट की सलामी ली। स्पैक्ट्रम के खेल सचिव अनवर अली ने मार्चपास्ट का नेतृत्व किया जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर सुश्री रेखा आचार्य ने खिलाडियों को शपथ ग्रहण कराई। प्रतियोगिता में २६ केन्द्रीय सहकारी बैंकों की टीमो के २६७ खिलाडी भाग ले रहे है।
समारोह में क्षेत्रिाय अंकेक्षण अधिकारी मोहम्मद इकबाल,नाबार्ड के सहायक महाप्रबन्धक जयदीप मोगा,शीर्ष बैंक के क्षेत्राीय महाप्रबन्धक उमेश अग्रवाल,भूमि विकास बैंक के सचिव भूपेन्द्र सिंह सहित केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबन्ध निदेशक नागौर युसुफ खान,सवाईमाधोपुर के मोहम्मद असलम,जोधपुर के सुरेन्द्र सिंह,अलवर के आशाराम मीणा भी उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्रा के बाद विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू हुई। इसमें १०० मीटर दौड में राजेन्द्र लदोईया उदयपुर प्रथम,श्रीगंगानगर के जगराम मीणा द्वितीय व बीकानेर के रविन्द्र सिंह चारण तृतीय रहे। इसी प्रकार से ५० मीटर की दौड (५० वर्ष से अधिक) पुरूष वर्ग में सवाईमाधोपुर के बजरंग लाल मीणा प्रथम,शीर्ष बैंक के राजेन्द्र नाथ काटजू द्वितीय तथा बाबूलाल तृतीय रहे। चार गुणा सौ रिले रेस में श्रीगंगानगर प्रथम,अपेक्स बैंक द्वितीय व उदयपुर टीम तृतीय रही। लम्बी कूद में उदयपुर के सुशील जांगिड प्रथम,श्रीगंगानगर के संदीप जाखड द्वितीय व हनुमानगढ के राम सिंह मीणा तृतीय रहें। उंची कूद में श्रीगंगानगर के संदीप संदीप जाखड प्रथम,अपेक्स बैंक के रितेश जैन द्वितीय,जोधपुर क शरद त्रिापाठी तृतीय रहे तथा शॉटपूट में अरूण शर्मा अपेक्स बैंक प्रथम,सूरज सिंह जालौर द्वितीय,उदयपुर के सुशील जांगिड तृतीय रहे। जेवेलियन थ्रो में सीकर के हरफूल सिंह प्रथम,श्रीगंगानगर के दीपक शर्मा द्वितीय व बांसवाडा के गोरधन लाल तृतीय रहे। शनिवार को बैडमिन्टन ,टेबल टेनिस,केरम व बॉलीवाल की प्रतियोगिता होगी।