KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Dos Base Payroll Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


सेवा भावना से लक्ष्य समूह को लाभान्वित करें - जिला कलक्टर
28 Dec 2007

जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना को बांसवाडा जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचा कर लाभान्वित करने के लिए समर्पित प्रयासों का आह्वान किया है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Post Your Business Listing Free at leading online business place - rajb2b.com

बांसवाडा, २८ दिसम्बर/ जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना को बांसवाडा जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचा कर लाभान्वित करने के लिए समर्पित प्रयासों का आह्वान किया है।
जिला कलक्टर ने शुक्रवार को बांसवाडा सूचना केन्द्र में राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत जिलास्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर इससे सम्बद्ध जनों से यह आह्वान किया।  जिला कलक्टर ने सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
जिला कलक्टर विकास एस. भाले शुक्रवार को बांसवाडा सूचना केन्द्र में राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना की जिलास्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए।कार्यशाला में राजस्थान हैल्थ सिस्टम डवलपमेंट के अतिरिक्त निदेशक डॉ. श्यामलाल गुर्जर, राज्य समन्वयक डॉ. देवशरण, स्वास्थ्य बीमा योजना जयपुर के अतिरिक्त निदेशक किशनाराम ईसरवाल, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संभागीय अतिरिक्त निदेशक दीनबन्धु परमार व उप निदेशक लक्ष्मीनारायण बैरवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अबरार अहमद आदि ने विचार रखे।
जिला कलक्टर ने इस योजना से जुडे तमाम विभागों से कहा कि वे परस्पर सांजस्य स्थापित करते हुए इस याजना को जिले में प्रभावी बनाएं।  इसके साथ ही उन्होंने कार्यकारी एजेन्सियों से कहा कि वे जितना जल्द हो, योजना के लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड जारी करें।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए आर.एच.एस.डी.पी. राजस्थान जयपुर के अतिरिक्त निदेशक श्यामलाल गुर्जर ने स्वास्थ्य बीमा योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एलसीडी प्रोजेक्टर के जरिये पूरी योजना का विवरण संभागियों के समक्ष रखा और बताया कि, यह योजना प्रारम्भ में राज्य के पांच जिलों श्रीगंगानगर, उदयपुर, चित्तडगढ, डूंगरपुर व बांसवाडा में प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत गम्भीर बीमारी यथा- हार्ट अटेक, केन्सर, पक्षाघात, मस्तिष्काघात, गुर्दा-जिगर-फेफडे की बीमारी व दुर्घटनाजनित कोमा आदि में रुपये १३५०००/- तक प्रति वर्ष प्रति परिवार चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। अन्य सामान्य बीमारियों पर रुपये ३००००/- तक प्रति वर्ष प्रति परिवार देय होगी। परिवहन सुविधा रूपये १०००/- प्रति विजिट १०० रू. तक प्रतिवर्ष प्रति परिवार को देय होगी।
health insuranceकार्यशाला में मेडिक्लेम जयपुर के अतिरिक्त निदेशक किसना रामा इसरवाल,लक्ष्मी नारायण बैरवा, डॉ. देवदासन, डब्लु.एच.ओ. कन्सलटेन्ट, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि (उदयपुर), अतिरिक्त निदेशक दीनबंधु परमार तथा राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना से सम्बन्धित विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे, जिन्होंने अपने अपने-तरीके से स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी।
कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) अबरार अहमद ने गरीब जन की सेवा के लिये अच्छी भावना से कार्य करने की आवश्यकता जताई। कार्यशाला के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारील डॉ. आर.एन.बैरवा, महिला एवं बाल विकास विभागीय क्षेत्राीय उप निदेशक श्रीमती कृष्णा श्रीवास्तव, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. एल. पोरवाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक पंकज, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. के. जी. टेलर, ने माल्यार्पण कर किया। स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की जानकारी डॉ.बैरवा ने दी।
कार्यशाला में जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉ. महेश पंड्या, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एवं एम.आर.एस. में कार्यरत व्यक्ति, समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त विकास अधिकारी, जिला परियोजना प्रबन्धक एन.आर.एच.एम., आई.ई.सी. यूनिट से सुरेश चौधरी, सुनील जोशी, गजेन्द्र गुप्ता, शक्ति सिंह सिसोदिया आदि सम्भागियों ने भाग लिया। एम.जी.हॉस्पीटल के डॉ.युधिष्ठिर त्रिावेदी, डॉ. एल.सी.मईडा, डॉ.डी.एन.शर्मा, डॉ.ओपी. उपाध्याय, निजी चिकित्सालय के डॉ.बी.एस. शेखावत अस्थि रोग विशेषज्ञ, कोठारी अस्पताल के डॉ. जी.कोठारी, भटनागर नर्सिंग होम से डॉ. चित्राा सजल एवं एमआरएस में कार्य करने वाले लिपिक, राज्य बीमा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एवं एम.सी.डब्लु के डॉ. रमेश शर्मा, अन्धता निवारण सोसायटी की हेमलता जैन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक द्विवेदी ने किया। आभार की रस्म डॉ. के.जी. टेलर द्वारा अदा की गयी। कार्यशाला में प्रदर्शनी आईईसी यूनिट के प्रोजेक्टनिस्ट श्री गजेन्द्र गुप्ता, शक्ति सिंह सिसोदिया द्वारा लगायी गयी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

भावना
लक्ष्य
समूह
लाभान्वित
करें
जिला
कलक्टर


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Katrina Cafe


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares