बीकानेर,२८ दिसम्बर। जिले में ३ जनवरी से शुरू होने वाले राजस्व अभियान के सफल र्कियान्विति के लिए ९ दलों का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर आलोक गुप्ता ने बताया कि ३ जनवरी से राजस्व शिविरों में ग्रामीणों की राजस्व संबंधित समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दलों का प्रभारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बनाये गये है। उन्होंने बताया कि इनमें दल संख्या एक का उपखण्ड अधिकारी भवानी सिंह शेखावत, दल संख्या दो का ए.सी.सी. इकबाल हुसैन,दल संख्या तीन का खाजूवाला उपखण्ड अधिकारी हरविन्द्र शर्मा, दल संख्या चार का उपखण्ड अधिकारी लूणकरनसर सुदर्शन भयाना, दल संख्या पांच का उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ दिनेश जांगिड,दल संख्या ६ का उपायुक्त सीचिंत क्षेत्र अशोक यादव, दल संख्या सात का उपखण्ड अधिकारी नोखा हरी प्रसाद पिपरालिया, दल संख्या आठ का सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी मदन लाल और ए.सी.सी.कोलायत ज्ञानचन्द को दल संख्या नौ का प्रभारी बनाया गया है।
गुप्ता ने बताया कि ३ जनवरी को उदयरामसर, पूगल, ३४ केवाईडी, हंसेरा, बिग्गा, खारा, देसलसर, कुचौर आथूणी व झझू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगेगा। उन्होंने बताया कि ४ जनवरी को पलाना, मेकरी, गुल्लूवाली, धीरेरा, इन्दपालसर, जामसर, जांगलू, कुचोर अगूणी,व गुडा में, ७ जनवरी को बरसिंहसर, आडूरी, २केडब्लूएम, कुजटी, रीडी,मालासर, जेगला,बादनू, खारी चारनान में, ८ जनवरी को लालमदेसर, डेली तलाई, कुण्डल, कालू, आडसर, खोखराना, जयसिंहदेसर मगरा, लालमदेसर बडा व सुरजडा में, ९ जनवरी को गाढवाला, शिवनगर, बेरीयावाली, रावांसर, धीरदेसर चाटियान, सोढवाली, ढगसरी,मसूरी व दियातरा,१० जनवरी को नापासर,पहलवानका बेरा,१४ बीडी,गारबदेसर,ऊपनी,मकडासर,धरनोक,साधासर व नोखडा में,११ जनवरी को सींथल,गंगाजली,२२ केवाईडी ,नाथवाना, ठुकरियासर, पीपेरा, नाथूसर, जसरासर व मण्डाल चारनान में, १२ जनवरी को ८ केवाईडी, राजासर ऊर्फ करणीसर, सुरजनसर, पांचू, गजसुखदेसर व भाणे का गांव में राजस्व शिविर लगेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि १४ जनवरी को मूंडसर, दंतोर, १७ केवाईडी, ढाणी पांडूसर, सांवतसर, राजासर ऊर्फ करणीसर, उदासर, बिलनियासर व गडियाला में, १५ जनवरी को रामसर, बल्लर, ३ पीडब्लूएम, शेखसर, बाडेला, रिडमलसर, किसनासर, सिनियाला, व गिराजसर में,१ ६ जनवरी को किलचू देवडान, आन्नदगढ, डण्डी, कपूरीसर, सोनियासर, उदासर, कूदसू, उडसर व नगरासर में,१७ जनवरी को केसर देसर जाटान,२ के.एल.डी, सत्तासर, महाजन, कितासर, नोरंगदेसर, हंसासर,बेरासर व बीठनोक में,१८ जनवरी को गजनेर, थारूसर, छत्तरगढ, शेरपुरा, धर्मास, गुसाईसर,भादला,गजरूपदेसर व बज्जू में,२० जनवरी को सूई, बाना, तेजरासर, सारूण्डा, काकडा व मिठडया में,२१ जनवरी को चांडासर, करणीसर भाटियान, लूणखां, रामबाग, दुसारणा पुण्डरिकजी,बम्बलू,काहिरा,झाडेली व बांगडसर म,२२ जनवरी को अखासर, जालवाली, मोतीगढ, जैतपुर, मोमासर, शेरेरा, साधूना, थावरिया व गोडू में,२३ जनवरी को भोलासर, कालासर,खारवाली, चक जोहड,लिखमादेसर,रूणियाबडा बास,भामटसर,मेनसर व रणजीतपुरा में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार से २४ जनवरी को हाडला भाटियान,नाल,खारबारा,बालादेसर,तोलियासर,कतरियासर,नोखा गंव, मोरखाना व बरसलपुर में,२५ जनवरी को चानी,जयमलसर,केला,बडेरण,बापेउ,सेरूणा,पारवा,रायसर व चारणवाला में,२७ जनवरी को महादेववाली,भीखनेरा,उदरासर,पूनरासर,रोडा,हिमटसर व गोगडयावाला,२८ जनवरीकोकोटडी,कावनी,राजासर टियान,काकडवाला,बीझांसर,सूडसर,रासीसर,सोमलसर व बीकमपुर में,२९ जनवरी को हदा,कानासर, संसारदेसर, रोझा, गुसांईसर, दुलचासर,चरकडा,मुकाम व माणकासर में,३० जनवरी को खीदासर, कोलासर,राणेर,खीयेरा,बरजांगसर,जोधासर,दावा,सलूण्डिया व गोकल में,३१ जनवरी को सियाणा, आम्बासर, तख्तपुरा, लूणकरणसर, जाखासर, लखासर, बन्धडा, सिंजगुरू व भलूरी में,१ फरवरी को भेलू, सियासर चौगान, बीकासर,कक्कू, जैसलसर व अमरपुरा में तथा २ फरवरी को दासूडी, सामरदा, स्वरूपसर, सुरपुरा व कोलायत में शिविर आयोजित होंगे।