बीकानेर,२८ दिसम्बर। जैन स्कूल में चल रहे १० दिवसीय विशेष शिविर में गोद ली गई विशेष बस्ती छीपां बस्ती में स्वच्छता एंव जल संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए छात्रें ने बस्ती में सम्पर्क किया एवं इसके बारे में जानकारी दी।
छात्रें ने जैन स्कूल में सुनीत गोड के निर्देशन में स्कूल मैदान में श्रमदान करके मैदान की सफाई की तथा मैदान में पोलीथील थैलीयों को इक्ट्ठा करके जलाया।
प्रधानाचार्य मदन मोहन रंगा ने प्रदुषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए छात्रें को जानकारी दी।
राजवीर त्यागी, मोहन डाकलिया, चन्द्र सेठिया, शशिकान्त सोनी दर्शन मंसाली लखन भादाणी राम रतन बिश्नोई, चन्द्रेश मोदी, मुकेश जैन आदि छात्रें ने श्रमदान किया।