KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts
Search Photo  
RSS 23 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


खबरें सुरतगढ की
28 Dec 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर
सूरतगढ, महावीर इन्टरनेशनल के तत्वावधान में पीरामल हैल्थ केयर इण्डिया लि. दिल्ली के आशीष चुघ के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। चौपडा धर्मशाला में आयोजित शिविर में 130 रोगियों की जांच की गई। जनसम्फ अधिकारी आर.पी. झंवर के अनुसार शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. वी.डी. सिंह, उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी, चरम रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध बंसल, पीबीएम के एसोसिएट डॉ. मोहनसिंह ने रोगियों की जांच की। डॉ. सुबोध बंसल द्वारा परामर्श के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया। एक सादे समारोह में शिविर का उद्घाटन आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र छाबडा ने किया। इस शिविर में संस्था सदस्यों सहित रमेश माथुर व तारासिंह ने भी अपनी सेवाएं दी।

किरयाना खुदरा विक्रेता संघ
सूरतगढ, (विकास यादव), किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। चौपडा धर्मशाला में रविवार को संघ की आयोजित 28 वां वार्षिकोत्सव व शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गंगाजल मील थे। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सोमानी, उपाध्यक्ष सुखवंत चावला, सचिव देवराज छाबडा व कोषाध्यक्ष अमर अग्रवाल को श्री मील ने शपथ दिलवाई। पूर्व अध्यक्ष प्रयागचंद अग्रवाल, संरक्षक भगवानदास धींगडा व निर्वाचन अधिकारी बिहारीलाल गाबा ने साफा पहनाकर मील का अभिनन्द किया। अध्यक्ष मनोज सोमानी ने निर्विरोध चुनाव पर आभार जताते हुए पिछले वर्ष का आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया। श्री सोमानी ने कहा कि वे व्यापारियों के हित को लेकर हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

कांग्रेस का 123 वां स्थापना दिवस मनाया
सूरतगढ, (विकास यादव), कांग्रेस का 123 वां स्थापना दिवस यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास व कुर्बानी का उल्लेख करते हुए इसका सदस्य होने पर गर्व प्रकट किया। कांग्रेस के संस्थापक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित जवाहर लाल नेहरू, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी के चित्रों पर कार्यकर्ताओं पर पुष्प अर्पित किये। विधायक गंगाजल मील, ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण सुथार, जिला सचिव कृष्ण गोदारा व वेद प्रकाश कडवासरा, महासचिव कमल सचदेवा, नगर अध्यक्ष रायबहादुर ताखर, प्रभुदान गेदर, पूर्व नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश देरासरी, कृष्ण मील, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर भोजक, महामंत्री अशोक अग्रवाल, सहदेव जोशी, युवक कांग्रेस के जिला महासचिव संजीव शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरदेव सहाय, काशीराम मेघवंशी, साहबराम स्वामी आदि ने विचार व्यक्त किये।

मील का रविवार को अभिनन्दन हुआ
सूरतगढ, (विकास यादव), आवासन मण्डल कल्याणकारी समिति की ओर से नवनिर्वाचित विधायक गंगाजल मील का रविवार को अभिनन्दन किया गया। कॉलोनी के सेक्टर नं. 2 स्थित पार्क में मनीराम सहारण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अरोडवंश समाज के अध्यक्ष लख्मीचंद भटेजा थे। संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह टण्डन ने मील का अभिनन्दन करते हुए कॉलोनी की सडकों, गंदे पानी की निकासी व शहर की मुख्य मांग रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का उल्लेख किया। इस अवसर पर समिति के सचिव संजय गुप्ता, मनीराम सहारण आदि ने विचार व्यक्त किए। मील ने कॉलोनी वासियों का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि वे उनके विश्वास को कभी ठेस नहीं लगने देंगे।

आतंकवाद विरोधी संकल्प पत्र भारत जोडों का विमोचन हुआ
सूरतगढ, (विकास यादव), रोटरी क्लब एवं लक्ष्य संस्थान द्वारा जारी आतंकवाद विरोधी संकल्प पत्र भारत जोडों का विमोचन रविवार को श्री दयानन्द आर्यवैदिक शिक्षण संस्थान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि पुलिस उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्रकाश चन्द्र कौशिक रूपराम लाटा व भोमराज गौड थे। इस अवसर पर लक्ष्य संस्थान के निदेशक पी.के. मिश्रा ने आतंकवाद और वर्तमान हालात पर जानकारी दी। इसके अलावा गुलाम मोहम्मद पठान, परमानन्द दर्द, कलवंत शर्मा, किशोर कुमार मुद्गल, अशोक सेतिया, राजेन्द्र मुद्गल, कृष्ण स्वामी, विनोद जाखड, सुभाष कारगवाल आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में हर व्यक्ति को जाति और धर्म से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए तभी आतंकवाद का खात्मा हो सकता है।

डिस्ट्रिक्ट शॉप एम्पलाइज यूनियन ने रखी पांच सूत्री मांग
सूरतगढ, (विकास यादव), डिस्ट्रिक्ट शॉप एम्पलाइज यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल पांच सूत्री मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन में श्रम निरीक्षक की स्थाई नियुक्ति करने न्यूनतम मजदूरी दिलवाने, दुकानों पर दैनिक उपस्थिति रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखवाने, रविवारीय अवकाश कडाई से लागू करने व दुकानें खुलने व बंद होने का समय निर्धारित करवाने की मांग की गई है। कहा गया कि इन मांगों को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। प्रतिनिधि मण्डल में रामकुमार सूर्यवंशी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सतीश बाघला, हनुमान सिंह राठौड, मनोहरलाल दईया, महेन्द्र सोनी, प्रकाश गिरी, राकेश सैनी, लालचंद वर्मा, मुकेश स्वामी व शिशपाल शर्मा शामिल थे।

प्रसंग का तीन दिवसीय आयोजन हुआ
सूरतगढ, (विकास यादव), दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सुन्दरकाण्ड प्रसंग का तीन दिवसीय आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन साध्वी कपिला भारती ने बताया कि हनुमान जी ने रावण की सोने की लंका जलाकर  समझाया था कि बुराई जहां कहीं भी छुपी हुई हो उसे एक दिन खत्म होना ही पडता है। क्योंकि बुराई की आयु ज्यादा लम्बी नहीं होती। उन्होंने कहा कि मानव के कल्याण में ही सभी का कल्याण है। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक गंगाजल मील व आवासन मण्डल कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह टण्डन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जसवीर भारती व साध्वी मैत्रेयी भारती ने चौपाइयों व भजनों का गायन किया। मंच संचालन अंजली भारती ने किया। अंत में स्वामी धर्मेन्द्रानंद ने तीन दिवसीय कथा के सारांश पर आध्यात्मिक प्रकाश डाला।

बाबा रामदेव लंगर सेवा समिति की आवश्यक बैठक
सूरतगढ, (विकास यादव), बाबा रामदेव लंगर सेवा समिति की आवश्यक बैठक शनिवार को हुई। इस अवसर पर संरक्षक बजरंगलाल सोनी ने  लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा बताया कि सभी प्रकार के खर्चों के बाद शेष राशि 51 हजार रुपये की एफडी बैंक में करवाई गई है। इस राशि का भविष्य में सामाजिक कार्यों पर उपयोग किया जाएगा। अध्यक्ष रोशनलाल लीला ने विभिन्न आयोजनों के बारे में बताया कि संस्था द्वारा लंगर आदि का आयोजन भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।


नगरपालिका पर भेदभाव करने का आरोप
सूरतगढ, (विकास यादव), फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर सब्जी के अड्डे हटाने में नगरपालिका पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। दीपक वधवा, ओमप्रकाश, काशीराम, राहुल, रामलाल, रमेश साह आदि ने ज्ञापन में कहा है कि नगरपालिका द्वारा रेहडियां व सब्जी के अड्डे हटाने के साथ नगरपालिका प्रशासन ने सब्जी भी गायब कर दी। इसके अलावा गत दिनों जो अड्डे चिह्नित किये गये थे उन्हें नहीं हटाया गया। उपखण्ड अधिकारी से मौका मुआयना कर सब्जी विक्रेताओं के कांटे-बाट आदि सामान दिलाने की मांग की गई है।  


बीपीएल कार्डों का वितरण हुआ
सूरतगढ, (विकास यादव), नगरपालिका द्वारा वार्ड नं. 5 के सामुदायिक भवन में बीपीएल कार्डों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि जिस गरीब व्यक्ति का नाम सूची से वंचित रह गया है उनके पास कुछ समय बाद नोटिस पहुंचेगा। नोटिस का जवाब देने के बाद उसका नाम बीपीएल सूची में जोड दिया जाएगा। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी मनीराम सुथार, पालिका उपाध्यक्ष विनोद पाटनी, वार्ड पार्षद गीतादेवी सरस्वा, पालिकाकर्मी राजकुमार छाबडा आदि मौजूद थे। वार्ड में कुल 98 कार्ड वितरित किये गये।

गायत्री यज्ञ का आयोजन  हुआ
सूरतगढ, (विकास यादव), गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज  हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञा मण्डल द्वारा केन्द्रीय राज्य फार्म की आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। संचालक आनन्द पाल सिंह ने सपत्नीक दीप प्रज्जवलित कर यज्ञ का शुभारम्भ किया। राजकुमार सिंह व विनोद सिंह ने सपत्नीक कलश पूजन तथा महेश चन्द्र तिवाडी व पुरुषौत्तम सिंह ने सपत्नीक  गुरुजी व गायत्री माता का पूजन किया। इस दौरान दिनेश शर्मा ने गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा की जीवन गाथाओं का विवेचन किया। संयोजक एस.पी.एस. चौहान ने गायत्री मंत्र का भावार्थ बताते हुए गायत्री माता के वाहन हंस का उदाहरण देकर अज्ञानता से ज्ञान का मार्ग वरण करने का संदेश दिया। विमलेश मीणा ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

विश्वकर्मा मिस्त्री मजदूर यूनियन की बैठक
सूरतगढ, (विकास यादव), श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा मिस्त्री मजदूर यूनियन की बैठक हुई। इस अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन, नये सदस्य तथा मिस्त्री मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चिनाई मिस्त्री अध्यक्ष मोहम्मद सतार, कारपेंटर के किशनलाल धन्ने खां, पेंटर यूनियन के इस्माइल लोदी, मार्बल के ओम प्रजापत, पीओपी के जसवंत सिंह, सनेटरी के सुरेश कुमार व लाइट के के.डी. आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता भागीरथ मोट्यार ने की।

प्रसार पखवाडे का शुभारम्भ
जानकीदासवाला, (विकास यादव), जय हिन्द सेवा समिति एवं धरती पुत्र सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गांव जानकीदासवाला में शिक्षा प्रसार पखवाडे का शुभारम्भ रविवार को समारोह पूर्वक किया गया। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गंगाजल मील थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंचपति चेतन कालवा, पूर्व उप सरपंच काशीराम स्वामी, अर्जुनदास स्वामी, बृजलाल कस्वां, सेवानिवृत अध्यापक कनीराम शर्मा व कांग्रेसी नेता वेदप्रकाश कडवासरा के रूप में उपस्थित हुए और अध्यक्षता समाजसेवी रामेश्वरदास स्वामी ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मांगीलाल शर्मा थे। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ। नवीन आदर्श बालिका विद्यालय की छात्रा उमा स्वामी व ममता स्वामी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्था के सचिव पृथ्वीराज स्वामी ने शिक्षा पखवाडा की जानकारी दी। मांगीलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए हमें एकजुटता दिखानी होगी। विधायक मील ने कहा कि राजस्थानी भाषा मान्यता के संघर्ष में वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रचार-प्रसार, विशेष रूप से महिला शिक्षा को बढावा अवश्य किया जाना चाहिए। पंचायत समिति सदस्य मस्तानाराम कस्वां, उपसरंच हिमताराम स्वामी, कार्यक्रम संयोजक बृजमोहन स्वामी, हंसराज स्वामी, गिरधारीलाल स्वामी, राजकुमार टाक, ओमप्रकाश प्रजापत, देवीलाल नाई, अश्विनी कुमार, किशोरीलाल, धन्नाराम स्वामी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर 57 प्रतिभावान ग्रामीण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पखवाडे के तहत गांव में रैली निकाली गई। जिसे विधायक गंगाजल मील ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा प्रसार पखवाडे का समापन 11 जनवरी को किया जाएगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

सुरतगढ
की


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Pantaloons Femina Miss India South 2010 Hyderabad Round Winners with Fashion Designer Prasad Bidappa

Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares