महिला जागृति सम्मेलन हेतु घर-घर सम्पर्क
28 Dec
2009
अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद् युवा प्रकोष्ठ द्वारा सामूहिक सावा एकछत के नीचे आयोजित करने के उद्देश्य को लेकर 3 जनवरी रविवार को होने वले महिला जागृति सम्मेलन के लिए घर-घर जाकर सम्पर्क किया जा रहा है। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष जोशी ने बताया कि महिला सम्मेलन संयोजिका श्रीमती इन्दिरा देवी व्यास के नेतृत्व में समाज की महिलाओं को घर-घर जाकर सम्मेलन हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है। सम्मेलन के लिए महिलाओं में काफी उत्साह है। श्रीमती व्यास के साथ विजय लक्ष्मी आचार्य, कविता व्यास, आरती आचार्य ने शहर के आचार्यों का चौक, उस्ताबारी, हर्षों का चौक, रत्ताणी व्यासों का चौक में महिलाओं से सम्फ कर सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को भाग लेने की अपील की। सामूहिक सावा आयोजन के संयोजक भंवर पुरोहित के नेतृत्व में आज जस्सूसर गेट, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, जवाहर नगर, अन्त्योदय नगर में समाज के विभिन्न घरों में सम्पर्क कर महिला जागृति सम्मेलन में महिलाओं से भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती इन्दिरा देवी व्यास ने बताया कि 29 दिसम्बर से सम्मेलन हेतु महिलाओं को घर-घर जाकर पीले चावल दिये तथा न्यौता दिया जायेगा।
|