राजस्थान में उदयपुर एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए २४ निविदाएं पाप्त हुई है। ये निविदाएं वाणिज्यिक क्रियाकलापों, टर्मिनल की इमारत का रखरखाव, कार्गो सुविधाओं का विकास और संचालन आदि के लिए पाप्त हुई है। इन कार्यो के लिए सरकार ने निविदाएं आमंत्रित की थी। इसके लिए अंतिम तारीख २४ जनवरी २००८ थी।
रूचि दिखाने वाली कम्पनीयों मे आईवीआरसीएल इनफ्रास्ट्रक्चर एंड पोजेक्टस लि, जूम डिवेलपमेंन्ट पा० लि, जीएमआर इनफ्रास्ट्रक्चर लि, मयत्स इनफ्रास्ट्रक्चर, गेमन इनफ्रास्ट्रक्चर पोजेक्टस लि, एलएंडटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर डीपीएल-यूनिक कॉन्सोरटीयम, एमएसके पोजेक्टस (इंडिया), सोमा इंटरपाइजेज लि, रिलायंस एनर्जी लि, यूनिटेक लि, डीएस कंसट्रक्ान्स लि, ओमेक्स-वलेचा जेवी, ओरियंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स पा० लि, नियाम बेसिक इनफ्रास्ट्रक्चर पोजेक्टस पा लि, अंसल पोपर्टीज एंड इनफ्रास्ट्रक्चर लि, अटलांटा लि टीआरआईएल चांगी, टाटा पावर, एस्सार सेलेबी विपुल, सीयु डीएलची जेवी, ईसीसी डीबी रियल्टी जेवी, एबीएल सृष्टि गल्फर एसआरईआई, एसआरएस ईआरए जेवी, सोमदत्त बिल्डर्स पा० लि, जीवीके लेयघटन ईटीए कॉन्सोरटीयम है।
सरकार ने २०१० तक ऐसे ३५ गैर मैट्रो शहरों के एयरपोर्टो के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए कार्य शुरू किया है। ऐसे २५ एयरपोर्टो के आसपास के क्षेत्र का विकास सार्वजनिक निजी भागीदारी(पीपीपी) के जरिये अलग अलग चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में अमृतसर ओर उदयपुर हैं । उदयपुर एयरपोर्ट के लिए २४ और अमृतसर एयरपोर्ट के लिए २३ निविदाएं पाप्त हुई है। उदयपुर एयरपोर्ट के लिए आवेदनों को मूल्यांकन के लिए २८ जनवरी को खोला गया है।