‘‘माँ मत मसल में तेरी बगिया की कली.................‘‘
हनुमानगढ (सू.का.), विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा सिंह ने कहा है कि कर्तव्य पालन के बिना अधिकारों की बात करना बेमानी है तथा हमें सदैव अपने कर्तव्य के प्रति सजग रह कर देश व समाज की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। श्रीमती सिंह मंगलवार को हनुमानगढ जिले के रावतसर तहसील मुख्यालय पर वैदिक कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव को सम्बोधित कर रही थी। महाविद्यालय की छात्राओं को देशप्रेम व संस्कृति के रंगों से सरोबार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं सांस्कृतिक मूल्यों के कारण हमारें देश की पहचान है। विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं को अधिक क्षमतावान बताते हुए कहा कि नारी को जहां भी अवसर मिला है उसी क्षेत्रा में उसने सफलता के झण्डे गाडते हुए अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। नारी को सृजन की जननी करार देते हुए उन्हने कहा कि महिलाओं को आगे बढने के लिए अवसर एवं प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में शिक्षा को स्वरूप बदल गया है, नई-नई शाखाओं के विस्तार से शिक्षा ने हमें आगे बढने व तरक्की के अवसर प्रदान किए है ,लेकिन हमें इस सबके बावजूद संस्कृति से जुडे रहना आवश्यक है। महाविद्यालय की छात्राओं को सफलता के गुर बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे उद्देश्य के लिए बडे से बडा कार्य लेकर आगे बढे तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि हौंसला रखें, हिम्मत के साथ मंजिल की ओर कदम बढाए तथा कडी मेहनत करे तो सफलताएं सदैव कदम चूमेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पिपराली के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने मनुष्य के जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुए कहा कि विद्या के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान होता है । टिब्बी के विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षण संस्थओं में होने वाले वार्षिक उत्सव प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करते है, अतः प्रत्येक शिक्षण संस्था में ऐसे उत्सवों का आयोजन अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए। श्री मोची ने विधायक कोष से महाविद्यालय के पुस्तकालय के लिए पुस्तकों की खरीद के लिए ५० हजार रूपये देने की भी घोषण की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने ओजपूर्ण सांस्कुमिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रा अनिता नरूका ने ‘‘माँ मत मसल में तेरी बगिया की कली.................‘‘ गीत की भावपूर्ण व मधुर प्रस्तुति देकर समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या की कुत्सित मनोवृति पर करारा प्रहार करते हुए हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इसके अलावा छात्रााओं ने अनेक आकर्षक एवं गरिमामय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्राा सिंह, विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अभिषेक मटोरिया एवं उपखण्ड अधिकारी श्री यशवंत भाकर ने महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्रााओं एवं खेलकूद के क्षेत्रा में सफलताए प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह गोदारा ने सभी का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की गतिविधियों के बारें में बताया।
कार्यक्रम का संचालन महा विद्यालय की संस्कृत की व्याख्याता सुश्री लक्ष्मी शर्मा ने किया। इस अवसर महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्रााओं के अभिभवकगण, जनप्रतिनिधि एवं रावतसर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।