www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Exam Results: B.Sc. Part I (new) | M.A. (P) Sanskrit (new) | PG Dip. in Legal & For. Sc. (new) | PGDLL (new) | PGDCL (new) | M.Sc. (P) PHARMA.CHEM. (new) |
Get Result Alert on your mobile, SMS JOIN khabarexpress to 567678.
Education Special

Education Directory
Exam Results
Who is Who

Article
Tutorial
Information
Quote

Can't see Hindi ?
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
05 July 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


होमवर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती : गुरदीप कोहली पुंज

29 Apr 2008
मुंबई के सर जेजे कालेज आफॅ आर्ट्स से कॉमर्शियल आर्ट की स्नातक चर्चित मॉडल गुरदीप कोहली और अब अभिनेता अर्जुन पुंज के साथ विवाह करने के बाद गुरदीप कोहली से गुरदीप पुंज बनी अभिनेत्री के लिए यह समय जश्न मनाने का है।
Add comment          Mail          Print          Write to Editor

PSAccounting

Gurdeep Kohali Punjमुंबई के सर जेजे कालेज आफॅ आर्ट्स से कॉमर्शियल आर्ट की स्नातक चर्चित मॉडल गुरदीप कोहली और अब अभिनेता अर्जुन पुंज के साथ विवाह करने के बाद गुरदीप कोहली से गुरदीप पुंज बनी अभिनेत्री के लिए यह समय जश्न मनाने का है। इसकी वजह है कि लंबे अरसे बाद उन्होंने एकता कपूर के जी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक कसम से में प्राची देसाई की बानी वाली भूमिका से वापसी की है। उनके लिए यह तसल्ली की बात है कि प्राची के बाद करीब बीस साल के लीप में आगे बढ़ी कहानी में उनकी एंट्री को दमदार प्रशंसा भी मिली है। १९९९ में अपनी पहली विज्ञापन फिल्म करने वाली गुरदीप तब से अब तक करीब चालीस से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और उन्होंने दक्षिण की तीन सुपर हिट फिल्मों के अलावा स्टार के ‘संजीवनी’ के बाद जी के ही धारावाहिक ‘सिंदूर’ से जो लोकप्रियता हासिल की बानी की भूमिका के साथ अब उसका विस्तार भी हो रहा है। वे पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होने स्टार के किसी शो से पहली बार किसी और चैनल पर काम करने का साहस दिखाया था और आज उसी के कारण वे फिर चर्चा में हैं। हालांकि स्टार का भाभी जैसा धारावाहिक ही उनके विवाह से पहले का अंतिम धारावाहिक भी था। प्रस्तुत है एक मुलाकात।

संजीवनी की जूही और सिंदूर की वेदिका के बाद कसम से की बानी के रूप में लौटना कैसा है । एकता कैंप में इतनी आसानी से एंट्री नहीं मिलती ?
यह तो मैं नहीं जानती, लेकिन इतना जरूर है कि किसी लोकप्रिय धारावाहिक में किसी नायिका की जगह लेना चुनौती भरा काम है। पर आप इसे रिप्लेस भूमिका की तरह मत देखिए। अब इसकी कहानी बीस साल आगे बढ़ गई हैं और अब मैं इसमें एक सत्रह साल की लडकी की माँ भी हूँ।

बानी के चरित्र के लिए आपने क्या तैयारी की है ?
कुछ नहीं, मैंने कसम से पहले नहीं देखा था सो तैयारी की जरूरत नहीं थी। एकता ने कहा कि यह पूरी तरह बदली हुई भूमिका है। मैं कोई नई अभिनेत्री तो हूँ नहीं कि मैं घबरा जाऊं।

कहा जा रहा है कि प्राची ने यह धारावाहिक इसलिए छोड़ा कि वे माँ की भूमिका नहीं करना चाहती थीं,
Gurdeep Kohali & Arjun Punj फिर आपने क्यों कर ली ?
प्राची दरअसल कोई फिल्म कर रही हैं शायद। मैं उन्हें नहीं जानती और न कभी उनसे मिली हूँ। जहाँ तक माँ की भूमिका की बात है तो यह तो मेरे लिए और भी रोमांचक और चुनौतीपूर्ण है कि इस उम्र में मैं इतनी बड़ी भूमिका कर रही हूँ। यह मैं पहले सिंदूर में भी कर चुकी हूँ। मैं जानती हूँ कि मैं क्या कर रही हूँ ।

फिर आपने नाइन एक्स का गुडमॉर्निग क्यों छोड़ दिया, क्या तब आप नहीं जानती थी कि आप क्या कर रही हैं ?
ऐसी बात नहीं है, तब उसकी टीआरपी सही नहीं थी और मैं अपने धारावाहिक सिंदूर के प्रमोशन के लिए चीन गयी थी। उसे चीनी भाषा में भी डब किया गया है।

संजीवनी और सिंदूर के बाद भाभी और अब कसम से में क्या अलग है ?
सारी भूमिकाएं अपने अपनी-अपनी जगहों पर महत्वपूर्ण हैं। संजीवनी की भूमिका के बाद सिंदूर की भूमिका एक मनोरोगी की भूमिका थी। वह कुछ कुछ सदमा की श्रीदेवी की भूमिका से प्रेरित थी पर साहस बहूँ वाले तंत्रों से अलग थी। जहाँ तक संजीवनी की बात है तो वह पहला ऐसा शो था जो अस्पतालों की जिंदगी पर बनाया गया था।

यह भी एक सच्चाई है कि शिकागो होप, इमरजैंसी रूम, न्यूयार्क पुलिस डिपार्टमेंट और ब्लू जैसे धरावाहिक हमारे संजीवनी और धड़कन से अलग और आगे की कहानी कहते हैं ?
वे हमारे परिवेश और अभिप्रायों से अलग हैं, लेकिन मानवीय संबंधों का आधार तो एक ही होता है। हर कथानक के दो ट्रैक होते हैं और दर्शक भी दो तरह के होते हैं। इसलिए हमारे यहाँ भी दो तरह का जीवन दिखाया गया है।

दक्षिण की फिल्में करते समय भाषा की समस्या नहीं आती?
थोड़ी-बहुत तो आती है, पर डबिंग ने समस्या आसान कर दी है। नादिरा बब्बर के साथ नाटकों की कार्यशाला में भाषा का जो प्रशिक्षण लिया वह यहाँ बहुत काम आया।

टीवी और फिल्मों में क्या फर्क है आपके लिए ?
ज्यादा कुछ नहीं, बस टीवी में रोज आप दर्शकों से जुड़ते हैं और सिनेमा में जुड़ाव सीमित होता है। टीवी पर हम चरित्रों को विकसित कर सकते हैं जबकि सिनेमा में उसकी सीमाओं के बाद आप उसे छू भी नहीं सकते। हाँ, वहाँ पैसा और प्रसिध्दि भी अधिक है ।

आपके पति अर्जुन तो फिल्में कर रहे हैं, आपने देखी हैं उनकी फिल्में ?
क्यों नहीं, हाल ही में मैंने उनकी वन टू थ्री देखी हैं। वह कमाल की कॉमेडी करते हैं।

आप फिल्में क्यों नहीं कर रही हैं?

‘कसम से’ रोजाना धरावाहिक है इसी से फुरसत नहीं मिलती, लेकिन जब भी कोई अच्छी भूमिका होगी तो जरूर कंरूंगी।

- Hindimedia



Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News:

Comments to this News
Be the first to comment on this News

 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Related Latest  


Top Story of The Day
Latest Articles
Bharat Bandh - Nandlal Vyas and BJP Worker

Back to home


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap

Special Edition
:
Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela