KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Dos Base Payroll Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


सीईओ ने ली सागवाडा में सचिवों की बैठक
29 Jun 2007

अनुपस्थित रहने पर ठाकरडा के सचिव को नोटिस जारी


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर २९ जून/जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास ने जिले की सागवाडा पंचायत समिति सभागार में  ग्राम सेवक एवं पदेन ग्रूप सचिव की बैठक ली और ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए। 
बैठक में मख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारी को निर्देश प्रदान किए कि अनुपस्थित ग्राम सेवकों को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने  गुरू गोलवलकर जन भागीदारी योजना के अन्तर्गत ग्राम पचायत में अनुमोदित कार्य की तकनीकी स्वीकृति एवं शेष रही जनसहयोग की राशि जिला परिषद में भिजवाने के सम्बन्ध में असहयोगात्मक रवैया अपनाने एवं  बैठक में सूचना होने के उपरान्त भी अनुपस्थित रहने के कारण ग्राम पंचायत ठाकरडा के सचिव को नोटिस जारी करने  के निर्देश प्रदान किए।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना, राष्ट्रीय काम के बदले अनाज योजना, इन्दिरा आवास, बारहवॉ वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, राष्ट्रीय सम विकास योजना, ग्राम सारथी योजना एवं स्वर्ण जयन्ति ग्राम स्वरोजगार योजना, पन्नाधाय जीवन अमृत योजना की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति एवं बकाया उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं पूर्णता प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा ग्राम पंचायतवार की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उपस्थित ग्राम सेवकों को निर्देशित किया कि वे अच्छा कार्य तो कर रहे हैं परन्तु जब तक इसका सुव्यवस्थित  डाक्यूमेंटेशन नहीं होगा तब तक इसकी सार्थकता सिद्ध नहीं होगी। अतः वे अपने ग्राम पंचायत में सम्पादित अच्छे कार्यो की सफलता की कहानियॉ एवं डाक्यूमेंटेशन तैयार करें एवं उसकी रिपोर्ट मय छायाचित्रों के पंचायत समितियों को प्रेषित करें।
बैठक में कार्यक्रम अधिकारीएम. एल. सिहाग, विकास अधिकारी उमाशंकर शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुनील शाह, राजेश सूत्रधार, पी.पाटीदार, उद्योग प्रसार अधिकारी   भगवान लाल मीणा उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

ली
सागवाडा
सचिवों
बैठक


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Laaga Chunari mein daag


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares