पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण
29 Jun
2007
२ जुलाई को होगा प्रारूप प्रकाशन, नामावलियों का अंतिम प्रकाशन तिथि २३ जुलाई

डूंगरपुर २९ जून/जिले की पंचायती राज संस्थाओं में ३१ मई तक रिक्त रहे स्थानों पर आयोजित होने वाले उप चुनावों के लिए अर्हता दिनांक एक जनवरी २००७ के संदर्भ में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)(कलेक्टर) ने बताया कि पंचायती जिले में रिक्त विभिन्न ५ पदों के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए जारी कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन २ जुलाई को किया जाएगा। दावे व आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख ११ जुलाई होगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण १८ जुलाई को किया जाएगा वहीं पूरक सूचियां २१ जुलाई को तैयार की जाएगी व निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन २३ जुलाई को होगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए पंचायत समितिवार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
५ पद है रिक्त
जिले में पंचायती राज संस्थाओं में ३१ मई २००७ तक पांच पद रिक्त हैं। इसके तहत पंचायत समिति सागवाडा में ग्राम पंचायत ठाकरडा के वार्ड संख्या ५ , ग्राम पंचायत दीवडाछोटा के वार्ड १२, डूंगरपुर पंचायत समिति अन्तर्गत डोजा के वार्ड ८, सीमलवाडा पंचायत समिति अन्तर्गत शीथल में वार्ड ११ तथा आसपुर पंचायत समिति में दोलपुरा के वार्ड ८ के पंच का पद रिक्त घोषित किया गया है।
|