KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


राजियासर रॉयल ने टी-20 मे मारी बाजी
29 Jun 2008

बरसात व अंधड से पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, घटिया निर्माण के लिए ली जायेगी न्यायालय की शरण, बंसल नर्सिंग होम में निःशुल्क हिमोग्लोबिन जांच शिविर, अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


विकास यादव

राजियासर रॉयल ने टी-20  मे मारी बाजी
सूरतगढ, 29 जून। पिछले एक पखवाडे से भी जारी ऐतिहासिक टी-20  क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में आज राजियासर रॉयल ने बाजी मार ली। अपनी प्रतिद्वन्दी टीम बालाजी क्रिकेट क्लब सूरतगढ को 6 विकेट से हराकर राजियासर रॉयल ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पृथीपाल सिंह सिद्धू ने टॉस किया। बालाजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 79 रन बनाए। टीम के हरिभगवान ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया।
राजियासर रॉयल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। टीम के रमन ने तीन विकेट लेने के अलावा 42 रन भी बनाए। इन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विजेता टीम को जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील व पार्षद मदन ओझा ने विनर कप भेंट किया।
इस अवसर पर चौ. गंगाजल मील, कांग्रेसी नेता वेदप्रकाश कडवासरा, महिला नेता बिमला शर्मा सहित बडी संख्या में शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उपस्थित थे। जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्मय से उन्होंने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने का प्रयास किया है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाडियों को 5 जुलाई को महाराजा मैरिज पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। गौर रहे कि शहर के इतिहास में यह सबसे बडी प्रतियोगिता है, जिसमें 1॰9 टीमों ने हिस्सा लिया था।


बरसात व अंधड से पोल और ट्रांसफार्मर गिरे
सूरतगढ, 29 जून। बरसात व अंधड से पोल और ट्रांसफार्मर गिरने के बाद कई मौहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है, जिसे सोमवार सुबह तक सुचारू करने का दावा किया गया है। विद्युत निगम के सहायक अभियंता ओ.पी. पारीक के अनुसार सफेदा गिरने से चार पोल व एक ट्रासफार्मर गिर गया, जिस कारण माली मौहल्ला, धानक बस्ती व गणेश मन्दिर बस्ती में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। सोमवार सुबह 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

घटिया निर्माण के लिए ली जायेगी न्यायालय की शरण
सूरतगढ, 29 जून। राजकीय चिकित्सालय में बन रहे नये भवन में घटिया निर्माण के सम्बंध में राष्ट्रतंत्र ने न्यायपालिका में शरण लेने का निर्णय लिया है। संस्था के उमेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि चिकित्सालय भवन में घटिया निर्माण की शिकायतें लगातार की गई है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर ढाक के तीन पात वाली स्थिति रही है। अब न्यायालय में जनहित की याचिका लगाई जाएगी। राजकीय चिकित्सालय के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। बैठक में किशन स्वामी, डॉ. मनोज कुमार, तहसील संयोजक राजेन्द्र मुद्गल, अधिवक्ता रामप्रताप तिवाडी ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सोहन स्वामी,  स्यो कुमार पारीक ने सदस्यता ग्रहण की।


बंसल नर्सिंग होम में निःशुल्क हिमोग्लोबिन जांच शिविर
सूरतगढ, 29 जून। बंसल नर्सिंग होम में निःशुल्क हिमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। डॉ. के.एल. बंसल के अनुसार शिविर में 68 रोगियों ने अपने रक्त की जांच करवाई। इनमें 36 में खून की कमी पाई गई, जिन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।

अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
सूरतगढ, 29 जून। पंचायत समिति के विकास अधिकारी कु. रचना भाटिया व तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह राठौड का स्थानांतरण हो गया है। कु. रचना भाटिया को क्षेत्रीय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीगंगानगर में लगाया गया है जबकि तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह का स्थानांतरण खेरवाडा उदयपुर हुआ है।
सूरतगढ बीडीओ के पद पर मोहनलाल जाट का स्थानांतरण हुआ है एवं तहसीलदार के पद पर इन्द्रसिंह पूनियां को लगाया गया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Cricket T20 Cricket Championship

Pelagian Dictionary

रॉयल
टी-20
मे
मारी
बाजी


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Jab we met


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares