बीकानेर शहर में प्रथम चरण में सीटी बस सेवा का शुभारंभ 14 अगस्त को मुख्यमंत्री श्रीमती बसुन्धरा राजे करेगी।
बीकानेर,29 जुलाई। बीकानेर शहर में प्रथम चरण में सीटी बस सेवा का शुभारंभ 14 अगस्त को मुख्यमंत्री श्रीमती बसुन्धरा राजे करेगी।
जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल ने बताया कि शहर में सीटी बस सेवा के लिए जिला प्रशासन का अनुबंध यू.एन.स्पीड बैस उदयपुर के साथ हुआ है। इस अनुबंध के अनुसार बीकानेर शहर के विभिन्न 10 रूटों पर 40 बसे चलाई जायेगी। इसी क्रम में प्रथम चरण में 14 अगस्त को कृषि महाविद्यालय से उदयरामसर तक के 25 किलोमीटर रूट की सीटी बस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि कृषि महाविद्यालय से चलने वाली सीटी बस भीसेन चौधरी चौराहा,कीर्ति स्तम्भ,वीर दुर्गादास चौराहा,म्यूजियम चौराहा,पंच शती चौराहा,अम्बेडकर चौराहा,रानी बाजार चौराहा,गोगागेट,कोचर चौराहा,तेरापंथ भवन,गंगाशहर चूंगी नाका तथा भीनासर चूंगी नाका होते हुए उदयरामसर जायेगी। कृषि महाविद्यायल से उदयरामसर तक का किराया मात्र दस रूपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर तक के लिए तीन रूपये किराया रहेगा। इसके अलावा मासिक पास की सुविधा के तहत 300 रूपये किराया रहेगा।