राजस्थान शारीरिक संघ के प्रदेशध्यक्ष नानूसिंह सांखला ने शिक्षा निर्देशक ए भास्कर सांवत से वार्ता कर लिखित में मांग की। कि खिलाडी छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड करने वाले लापरवाह शिक्षा अधिकारियों को खेलकुद अनुभाग से हटाया जाये। सांखला ने बताया कि 28 सितम्बर 2008 को मानिया धोलपुर में स्पोटस स्कूल खो-खो खिलाडी अवतारसिंह की बिजली के तार से चिपकने से मौत हो गई। खेलकुद अनुभाग शिक्षा निर्देशालय बीकानेर के उननिर्देशक उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा तथा वोलीवाल कोच की ढुलमूल कार्यशैली के चलते छात्र की मौत हो गई। सांखला ने बताया कि निर्देशक के आदेशानुसार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व कोच की प्रतियोगिता स्थल पर जाकर मैदान की उपयोगिता तथा प्रगति की रिपोर्ट अनुभाग को देनी चाहिये। उन्होंने बताया कि निर्देशक ने आश्वासन दिया। शारीरिक शिक्षा के ही किसी अधिकारी की उपनिर्देशक खेलकूद के पद पर लगाया जाऐगा।