जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड ने पत्रकारों का आह्वान किया है कि वे सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग होकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ की गई पत्रकारिता का समाज में अच्छा संदेश जाता है। डॉ. राठौड शनिवार को प्रतापगढ में पद्मावती परिणय रिसोर्ट पर उनके सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समारोह का आयोजन भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्र संघ, जिला प्रेस क्लब, प्रतापगढ, बहुउद्देशीय आरोग्य सेवा समिति सहित दो दर्जन से अधिक संस्थाओं की ओर से किया गया था। इस अवसर पर उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों की ओर से डॉ. राठौड की सुदीर्घ जनसंपर्क सेवाओं के लिए अभिनन्दन किया गया। जिला प्रेस क्ल्ब के अध्यक्ष पंकज जैन ने अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर तथा माल्यार्पण कर डॉ. राठौड का अभिनन्दन किया। इस मौके पर नगर की विभिन्न संस्थाओं सहित संभाग के अन्य जिलों से आए पत्रकारों ने माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। डॉ. राठौड ने कहा कि वर्तमान सरकार पत्रकारों के प्रति उदारवादी सोच के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। पत्रकारों को नगर पालिका स्तर पर भूखण्ड उपलब्ध कराने पर विचार करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बीमा योजना लागू की जा रही है। जोखिम भरे इस कार्य के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय स्थाई समिति के गठन की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने पत्रकारों को सलाह दी कि वे हीन भावना त्याग कर आत्मबल के साथ समाज में अपनी पहचान बनाएं तथा एक जुट होकर अपनी समस्या सामने लाएं, राज्य सरकार उसके समाधान के हर सम्भव प्रयास करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार सुशील झालानी ने की। प्रारम्भ में बहुउद्देशीय आरोग्य सेवा समिति के एन.एस.मोदी ने डॉ. राठौड के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्रकार संघ के महावीर मोदी ने स्वागत भाषण में डॉ. राठौड के कार्यकाल में पत्रकारों को मिले संरक्षण एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं का भी जिक्र किया। प्रारम्भ में परियोजना समन्वयक श्रीमती इंदिरा उपाध्याय ने अतिथियों के तिलक लगाया। धरियावद, छोटी सादडी सहित संभाग के अन्य जिलों से बडी संख्या में पत्रकारों ने समारोह में भाग लिया। प्रतापगढ शहर की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों सहित बडी संख्या में पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित थे।
Penguin Screensaver. Over 40 penguin photos to decorate your screen while you're not busy. Watch these angels as your screen saver changes the pictures for you. Add your own background music selection if you want.