बीकानेर। जिले में नोखा थानांतर्गत गांव रासीसर में बीती रात एक विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर झुलती हालत में बरामद किया। इस घटना को लेकर मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रासीसर निवासी मदनलाल विश्नोई की बीवी श्रीमती गोमती की फांसी लगाने से संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका के पिता बंशीलाल विश्नोई निवासी सलुण्डिया ने आरोप लगाया कि गोमती के पति मदनलाल जेठ हंसराज और सास परमेश्वरी ने दहेज के लिए फांसी लगाकर मार डाला। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर उसे पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है, जिनकी जांच वृत्ताधिकारी नोखा रमेश मोर्या को सौंपी गयी है।