जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमर सिंह राठौड ने कहा कि पत्रकारों को राज्य सरकार से हर सम्भव सुविधाएं देने कराने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. राठौड आज भीलवाडा में जार के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पत्रकारों की सभी छोटी बडी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। प्रारम्भ में पत्रकार शैलेन्द्र बोरदिया ने स्वागत करते हुए कहा कि कलम के धनी व प्रखर वक्ता डॉ. राठौड ने सदैव पत्रकारों के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया है एवं आगे भी वे पत्रकारों को सहयोग करते रहेंगे, ऐसा विश्वास है। इस मौके पर जार के उपाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा व महासचिव ललित ओझा व भगवतीलाल बहेडिया ने डॉ. राठौड का माल्यार्पण कर पगडी बंधवाकर तथा शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया। निलेश कांठेड एवं कैलाश त्रिवेदी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रीमती कीर्ति बोरदिया ने भी फड चित्र भेंट किया। अंत में योगेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश तोषनीवाल ने किया। इस मौके पर सहायक निदेशक जनसंपर्क श्यामसुन्दर जोशी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।