www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


बांसवाडा में जन सुनवाई
29 Sep 2007

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को हाथों हाथ निर्देश


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

बांसवाडा, 29 सितम्बर/बांसवाडा जिला कलक्ट्री परिसर में शनिवार को मासिक जन सुनवाई कार्यक्रम में शहर तथा जिले के ग्राम्यांचलों से आए नागरिकों ने समस्याओं और शिकायतों की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
जन शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों तथा समिति के मनोनीत सदस्यों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चर्चा हुई तथा कई मामलों पर त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल बैरवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर त्रिभुवनपति, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. सी बोहरा, उपखण्ड अधिकारी नवनीत कुमार तहसीलदार चन्द्रशेखर परमार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं परिवादीगण उपस्थित थे।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन की समस्या को गंभीरता से लें और संवेदनशीलता के साथ  उनकी समस्याओं को समय पर निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाएं ।  जन सुनवाई कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. सी बोहरा ने दर्ज प्रकरणों को एक- एक कर सुनाया और संबंधित अधिकारियों से प्रकरण संबंधी  जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जन सुनवाई कार्यक्रम में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने संबंधी प्रकरणों को सख्ती के साथ हटाने के निर्देश नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए और कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट सात दिन के भीतर लेकर उपस्थित हों।  जन सुनवाई में आंगनवाडी कार्यकर्त्ता के चयन संबंधित, रसद, शहर में हो रहे अतिक्रमण को रोकने व हटाने, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर करने सहित अनेक समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण किया गया है।
महालक्ष्मी चौक से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
जन सुनवाई के दौरान् अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.सी. बोहरा ने बांसवाडा शहर के महालक्ष्मी चौक पर लक्ष्मीनारायण मन्दिर के दांयी ओर नगरपालिका की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अतिक्रमण अब तक नहीं हटाए जाने को लेकर नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता को कडी फटकार लगाई।
बोहरा ने अधिशासी अधिकारी को हिदायत दी कि सार्वजनिक उपयोग की इस भूमि पर से पूरा का पूरा अतिक्रमण हटाकर इसकी रिपोर्ट पेश करें तथा अतिक्रमण हटाने के बाद का फोटोग्राफ भी जिला प्रशासन को प्रस्तुत करे।
इस बारे में महालक्ष्मी चौक क्षेत्र के लोगों ने जन सुनवाई में शनिवार को बताया कि पिछली जन सुनवाई में अतिक्रमण हटाने के निर्देशों के बावजूद नगरपालिका ने चार-पांच ईंटे हटाकर अतिक्रमण हटवा देने की झूठी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। क्षेत्रवासियों ने जन सुनवाई में बताया कि नगरपालिका के अधिकारियों की अतिक्रमणकारी से स्पष्ट मिलीभगत है और पालिका की लाखों रुपए मूल्य की भूमि पर खुद नगरपालिका अतिक्रमण करा रही है।
इस पर बोहरा ने इस बारे में नगरपालिका को स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि खुद अधिशासी अधिकारी मौका देखें और सम्पूर्ण अतिक्रमण हटवा कर जिला प्रशासन के आदेश की अनुपालना करें।
हैण्डपंप स्थापित करने के निर्देश
जन सुनवाई के दौरान् महालक्ष्मी चौक पर सार्वजनिक उपयोग वाली भूमि पर से पूरा अतिक्रमण हटवा कर उस स्थान पर आम जनता के उपयोग तथा क्षेत्र की जल समस्या के समाधान के लिए हैण्डपंप स्थापित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.सी. बोहरा ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस स्थल पर तत्काल हैण्डपंप स्थापित करें। जन सुनवाई के दौरान् क्षेत्रवासियों ने बताया कि इलाके में पेयजल संकट है और इसे देखते हुए जिला प्रशासन, व राज्यमंत्री के निर्देश पर जलदाय विभाग द्वारा हैण्डपंप स्वीकृत किये माह भर बीत चुका है लेकिन अब तक अतिक्रमणकारी से सांठ-गांठ की वजह से हैण्डपंप स्थापित नहीं हो पाया है। इस पर बोहरा ने महालक्ष्मी चौक पर तत्काल मंजूरी शुदा हैण्डपंप स्थापित करने के निर्देश दिए।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com