www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


प्रभारी सचिव श्री विनोद कपूर का पाँच ग्राम पंचायतों का सघन दौरा
29 Sep 2007

फीडर सुधार कार्यक्रम की बदौलत सभी स्थानों पर २४ घंटे सिंगल फेज विद्युत आपूर्ति, ऑंगनबाडी केन्द्रों का बकाया भुगतान शीघ्र करने के निर्देश


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

हनुमानगढ,२९ सितम्बर। जिले के प्रभारी सचिव व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के शासन सचिव श्री विनोद कपूर ने शनिवार को मानकसर, नगराना, कीकरवाली, लीलांवाली व नवां ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर ग्राम पंचायतों के स्तर पर विभिन्न विभागों की गतिविधियों की मौके पर समीक्षा की। श्री कपूर ने सभी ग्राम पंचायत में पहले जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में विभागीय गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा की तथा बाद में स्वयं मौके पर जाकर विभिन्न विद्यालयों, आयुर्वेद औषधालयों, आंगनबाडी केन्द्रों, जलदाय विभाग के हैड वक्र्स, उचित मूल्य दुकानों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों व पशु चिकित्सा केन्द्रों आदि पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
सभी ग्राम पंचायतों में आंगनबाडी केन्द्रों पर पोषाहार पकाने की राशि का भुगतान गत पांच छः महिनों से नही होने का तथ्य उजागर होने पर प्रभारी सचिव ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा सुपरवाईजर व महिला एवं बाल विकास के कार्मिकों को  लम्बित भुगतान को तत्काल करने के निर्देश दिए। सभी गाँवों में विद्युत विभाग के तहत फीडर सुधार कार्यक्रम लागू होने के कारण जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि उन्हें २४ घन्टे सिंगल फेस बिजली मिल रही है । लेकिन विद्यालयों में नामांकन की तुलना में मौके पर उपस्थिति कम पाए जाने की वजह बच्चों का नरमा-कपास की चुगाई के सीजन में परिवारों के साथ अन्यत्र जाने का कारण बताया गया। इस पर प्रभारी सचिव ने अध्यापकों सरपंच गणों  व ग्रामीणों  से लोगों  में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरुकता बढाकर उन्हें बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करने  को कहा।
प्रभारी सचिव ने मानकसर में मिनी बैंक ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर वहां पर गेहूं व केरोसिन के स्टॉक, आवक व उठाव के साथ -साथ वितरण की व्यवस्था की जानकारी ली। जलदाय विभाग के हैड वक्र्स में उन्होंने फिडर की स्थिति, भराव क्षमता व मरम्मत कार्यो का जायजा लिया। उप स्वास्थ्य केन्द्र में उन्होंने संस्थागत प्रसव, दवाईय की उपलब्धता व टीकाकरण की प्रगति आदि का जायजा लेते हुए संस्थागत प्रसव को बढावा देने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत नगराना के भवन में सरपंच व ग्रामीणों से संवाद कर उन्होंने पंचायत स्तर पर सम्पादित की जा रही विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। प्रभारी सचिव ने यहां तैयार हो चुके फिल्टर को २ दिन में चालू करने तथा दूसरे फिल्टर को भी आगामी दस दिनों में आरम्भ करने के निर्देश दिए। यहां पर जलदाय विभाग की ३८०० मीटर लम्बी पाईप लाईन में से करीब ५०० मीटर लाईन की गहराई कम होने की शिकायत पर प्रभारी सचिव ने  उसे ठीक करने के निर्देश दिए। कीकरवाली में प्रभारी सचिव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव के लिए टेबल व संसाधन आदि के ईतजाम के लिए उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। ग्राम पंचायत लीलांवाली में उन्होंने विभागों की गतिविधियों  की समीक्षा के दौरान कम्पाउण्डर के  पद को  अपग्रेड करवाने की मांग पर अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। यहां पर कृषि पर्यवेक्षक  ने प्रभारी सचिव को जैविक खेती के प्रति लोगों के रुझान व कैचूंआ फॉर्म आदि के बारे में जानकारी दी।
अपने इस दौरें में प्रभारी सचिव ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की मौजूदगी में गतिविधियों का फीडबैक भी लिया तथा सभी सरपंचों से विभागों की कार्य कुशलता, कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, स्कूलों में मिड डे मील के वितरण तथा अन्य तथ्यों की जानकारी ली। ग्राम पंचायतों के तहत विभागों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने सरपंच व जनप्रतिनिधियों से विभागों की कार्यशैली के बारे में  संवाद  किया और ग्रामीणों  की समस्याओं की भी सुनवाई की। बाद में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों, आयुर्वेद औषधालयों, आंगनबाडी केन्द्रों, जलदाय विभाग के हैड वक्र्स, उचित मूल्य दुकानों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों व पशु चिकित्सा केन्द्रों आदि का निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों व अन्य कार्मिकों को आवश्यक दिर्नेश जारी किए। 
इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरलाल सारण, मुख्य आयोजना अधिकारी श्री ओ.पी.मांझू सहित शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , कृषि , पशुपालन, जलदाय, विद्युत व महिला एवं बाल विकास विभाग आदि के अधिकारी व  कार्मिक मौजूद थे




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Be our business partner

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com