www.khabarexpress.com |
|
| 04 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बीकानेर संवाददाता, २९ सितम्बर। राज्य सरकार ने इ.गा.न.प. क्षेत्र के द्वितीय चरण के दिनांक १ जनवरी १९९७ के बाद एवं २८ नवम्बर २००४ से पूर्व के सामान्य एवं विशेष आबंटन श्रेणी के आवंटियों की किश्तों के सरलीकरण व ब्याज माफी की छूट का लाभ दिया गया है। साथ ही वर्ष २००५-०६ व २००६-०७ की किश्ते जमा कराने पर देय ब्याज की भी छूट प्रदान की गई है। इस प्रकार ३० सितम्बर तक संशोधन किश्ते जमा की जायेगी। यह प्रेस बयान डॉ. के.के. पाठक आयुक्त उपनिवेशन द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है। उनका कहना है कि दिनांक ३० सितम्बर को रविवार का राजपत्रिक अवकाश है। किन्तु रविवार के दिन भी समस्त उपनिवेशन कार्यालय खुले रहेंगे। इससे आबंटी राज्य सरकार की इस छूट का लाभ रविवार को भी उठा लेंगे लेकिन उपनिवेशन विभाग का हाल यह है कि अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति आदेश के बावझूद शनिवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण लोगो द्वारा किस्त राशि जमा करवाने में दिक्कत हुई तो उन्होनें चैक द्वारा किस्त जमा करवाने की बात कही। लेकिन अधिकारियों ने चैक लेने से साफ मना कर दिया तथा लोगो को कर्मचारी यह कहते नजर आये कि जो कुछ करना है। आज ही कर लो कल छुट्टी है। कुछ नहीं होगा। इस अवस्था और बातों से लोगों द्वारा आक्रोश और रोष व्याप्त था कि रविवार तक कार्य चलेगा। पर यह शनिवार को ही सही ढंग से नहीं हो पा रहा है, यह प्रशासन की नीति कितनी भ्रामक और उदासिन रवैया है। जो सरकारी आदेशों की पोल खोलता है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com