श्रीगंगानगर, २९ सितम्बर/ सूचना एवं जन सम्फ विभाग के सहायक निदेशक श्री फरीद खान राजकीय सेवाओ से आज सेवानिवृत हो गये है। सूचना केन्द्र की ओर से शनिवार को एक भव्य समारोह के साथ श्री फरीद खान को विदाई दी।
इस अवसर पर जिला परिसद के मुख्य कार्यकारी अधिकरी श्री कर्णसिंह ने कहा कि राजकीय सेवा में आने के बाद नियमानुसार सभी अधिकारियो व कर्मचारियो को एक दिन अवश्य सेवा से मुक्त किया जाता है। जो व्यक्ति अपने उत्तरदायित्वों को भली भाति पूरा करता है उसे विभाग के लोग आदर्श के रूप में मानते है।
उप जिला कलक्टर श्री अरविन्द सारस्वत ने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी अच्छा कार्य करते है उनकी प्रशंसा दूर-दूर तक की जाती है। श्री खान ऐसे लोगो में शामिल है, इनकी ख्याती तथा कर्तव्य निस्ठा की हर स्तर पर सराहना की गयी है। उन्होने श्री खान व उनके परिवार की खुशी व तरक्की की शुभकामनाऐं दी।
सूचना एवं जन सम्फ विभाग के सहायक निदेशक श्री दिनेश सक्सेना ने कहा कि श्री फरीद खान की जन सम्फ विभाग में उल्लेखनीय सेवाऐ रही है वे अपने सेवा काल में निर्विवाद रहे। श्रीगंगानगर जिले में लगातार २६ वर्स तक की सेवाये एक उदाहरण है। एक ही स्थान पर बिनी किसी शिकायत या विवाद के इतना लम्बा सफर तय करना अन्य लोगो के लिये प्रेरणा है।
सहायक सूचना एवं जन सम्फ अधिकारी राम कुमार पुरोहित, राजेश सोलंकी, अनिता गंभीर, अर्जुन कुमार (सेवक) ने श्री खान को शॉल ओढाकर तथा विभाग की ओर से उपहार देकर उन्हे विदाई दी। शिशु विहार पब्लिक शिक्षण संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्यामलता खडगावत, गोपाल खडगावत, ने श्री खान को राजस्थानी साफा पहनाकर संस्थान की ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
विदाई समारोह में श्री विधासागर शर्मा, भूरामल स्वामी, श्रीमती दुर्गा स्वामी, श्री विरेन्द्र वैद, वरिस्ठ पत्रकार श्री शिव स्वामी, राजेन्द्र सारस्वत, डॉ० एस.आर. गिरी., राकेश मितवा सहित अनेक व्यक्ताओ ंने श्री खान के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके सेवानिवृति के अवसर पर उनके स्वास्थ्य व दिर्घ आयु की कामना की। उन्होने कहा कि श्री खान हिन्दू-मुसलमान सौहार्द का एक जिन्दा जागता नमूना है। विदाई समारोह में जिला परियोजना अधिकारी श्री इन्दीवर दुब ने आगन्तुको का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन श्री शिव कटारिया ने किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक अभियोजन श्री मुरलीधर उपाध्याय, प्रवक्ता श्री एस.एस. कटोच, पत्रकार अशोक चुघ, रेवती रमण शर्मा, राजेश थाकण, लक्ष्मीकान्त शर्मा, राम प्रकाश मील, रवि चमडिया, मेघराज उपाध्याय, राज कुमार चुघ, जीतेन्द्र औझा, राकेश सिंह, राजन सतीजा, श्रीमती सुदर्शना शर्मा, मोहनपाल, विनोद विश्नोई, समाज सेंवी रमेश सिंगल, राजेन्द्र राठी, रामदेव चितलांगिया, श्रीमती कुसुमलता शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा, पी.सी. आचार्य, सहित शहर के अनेको गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।