कानून व्यवस्था एवं संबंधित व्यवस्था हेतु समिति गठित
29 Sep
2007
बांसवाडा, 29 सितम्बर/ जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट विकास एस. भाले ने एक आदेश जारी कर 2 अक्टूबर से गुर्जर आंदोलन के दृष्टिगत जिले में कानून व्यवस्था एवं संबंधित व्यवस्थाओं हेतु उपखंड मजिस्ट्रेट बांसवाडा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार समिति में उप अधीक्षक पुलिस बांसवाडा, जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंफ अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधिशासी अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, मुख्य आयोजना अधिकारी, उप अधीक्षक जिला कारागृह, तहसीलदार बांसवाडा एवं कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट सदस्य रहेंगे।
उक्त समिति समय-समय पर राज्य सरकार/गृह विभाग शासन सचिव से प्राप्त संदेश एवं
|