www.khabarexpress.com |
|
| 04 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बीकानेर मुस्लिम विकास समिति के तत्वाधान मे तमाम बीकानेर मुस्लिम समाज की ओर बडा बाजार घुम्मचक्कर के पास ’इस्तकबाल-ऐ-हुफ्फाज‘ हाफिजों का सम्मान हेतु एक जलसे का आयोजन किया गया है। समिति के सचिव मोहम्मद रमजान रगंरेज ने बताया कि शनिवार देर रात तक चले इस जलसे मे बीकानेर शहर की तमाम मस्जिदो मे माहे रमजान के दौरान मेहराब मे कुरान सुनाने वालो 65 हाफिजों को एक जोडा सूट, मिठाई व माल्यापर्ण करके सम्मानित किया गया । जलसे की शरूआत हाफिज गुलाम रसूल जामी ने कुरान की आयात से की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि रमजान के पाक महिने मे अल्लाह अपने बन्दो को सच्चाई, नेकी व इबादत के रास्ते पर चलकर इंसानी जीवन जीने की नेमते अता फरमाता है। शहर काजी मुश्ताक अहमद ने कहा कि हाफिज का मर्तबा दुनिया व आखिरत तक बुंलद रहता है हाफिज के सीने में कुरान रहता है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नगर निगम के महापौर हाजी मकसूद अहमद, विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेवी हैदर अली थैईम ने कहा कि हम सब ईस्लाम के बताये रास्ते पर चलने व बुराई से बच कर रहना यही इस्लाम धर्म का पैगाम है। समारोह के अतिथियो का स्वागत समिति के हाजी सैयद पीर अली, उपाध्यक्ष राजू बिसायती, सचिव मोहम्मद रमजान, कार्यक्रम के सयोजक बरकत अली,सहसचिव मो. अस्लम, सलाहाकार आमीन अली रगंरेज, इंसाद अली रगंरेज मो. सलीम पटवारी, मो.नासीर, हाजी लियाकत अली चूडीगर, मो रफीक, नियाज मोहम्मद ने अतिथियो को माल्यापर्ण कर इस्तकबाल किया। बीकानेर के तमाम हाफिजों का इस्तकबाल हाफिज गुलाम रसूल ’शाद‘ साहब, शहर काजी मुश्ताक अहमद, मौलाना मौलवी नौशाद अहमद कादरी, हैदर अली थैईम व नगर निगम के महापौर हाजी मकसूद अहमद ने किया। जलसे का समापन पर नौशाद अहमद कादरी ने “ताज-दारे -हरम हो निगाहे करम तुम पर करोडो दरूदो स्लाम नात” पेश किया। जलसे के सफल आयोजन मे जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था व सफाई व्यवस्था कराये जाने पर बीकानेर मुस्लिम समिति ने आभार प्रकट किया।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com