बीकानेर, दो से चार अक्टूबर तक जूनागढ में एक पेन्टिंग्स प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जिसमें डॉ.अजीतसिंह राठौड द्वारा बनाये गये चित्रों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए चित्रकार डॉ.राठौड ने कहा कि प्रदर्शनी में 70 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा। जो ग्रामीण परिवेश भारतीय संस्कृति और प्रकृति प्रेम विषय की होगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य आमजन को संस्कृति, प्रकृति से प्रेम करने, उसे संरक्षित रखने के लिए जागरूक करना तथा ग्रामीण परिवेश की जानकारी देना है। चित्रकार डॉ.राठौड ने बताया कि शीघ्र ही वे एक वेबसाइट लांच करने जा रहे है, जिसमें उनके द्वरा बनाई गई सभी कलाकृतियों को रखा जायेगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रातः 10 बजे पदमा कुमारी करेंगी।
A Video utility to convert Flash Video(FLV files) to MPG, AVI, MOV, WMV, 3GP, MP4, MP3, WMA, AMR, WAV. Videos will be played on your PC, iPod, iPhone, MP4 Player, and Cellphone. Now download LetsFun FLV Converter to convert videos!