बीकानेर, प्राचीनता एवं मान्यता के कारण पिछले 250 वर्षों से भक्तों की आस्था के और आकर्षण का केन्द्र बने बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ तहसील के पूनरासर हनुमान मंदिर, पूनरासर धाम में अभिषेक का आयोजन किया गया। पं. नथमल पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम व भक्त श्री हनुमानजी का गुलाबजल, दूध, गुलाब इत्र के साथ सिन्दूर द्वारा सम्पूर्ण अभिषेक किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी व आयोजक शांतिलाल रांका, बंशीलाल व्यास, बसंत राजस्वामी, गढ हनुमान मंदिर पूजारी मनोहरलाल अग्रवाल, ओम पुरोहित, रमेश व्यास, लक्ष्मीनारायण व्यास व भक्तमण्डल के सभी सदस्य इस कार्यक्रम की तैयारियों में पिछले कई दिनों से जुटे हुए थे। अरविन्द रांका ने बताया कि बाबा के भक्तों की सुविधा के लिए बसों की सुविधा भी की गई थी। सुबह 6 से 12 बजे तक अभिषेक, यज्ञ, सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ महाभोग, प्रसाद का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि अभिषेक कार्यक्रम में खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जयकिशन भंसाली, समाजसेवी रमेश व्यास, द्वारका दास तिवाडी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। वहीं पूनरासर हनुमानजी के पूजारी रतनलाल बोथरा ने अभिषेक सम्पूर्ण पश्चात् बडी जोत की। जिसमें बडी संख्या में सैकडों की तादाद में श्रद्धालूओं ने जोत के दर्शन कर लाभ उठाया।