KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


अवैध संबंधों के कारण हुआ युवक का कत्ल
29 Sep 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर, जिले के खाजूवाला थाना इलाके में कल अपरान्ह कुंडल गांव के समीप रावला रोड पर नवयुवक कुलदीप जाट का कत्ल कर उसकी लाश लावारिश हालीत में फैंके जाने की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश आज पुलिस ने कर दिया है और वारदात के सिलसिले में दो जनों को राउण्ड अप भी कर लिया है।
वृत्ताधिकारी खाजूवाला रजनीश पूनिया ने बताया कि वारदात की प्रारंभिक जांच पडताल में खुलासा हुआ है कि चक 2 केएल निवासी कुलदीप जाट का कत्ल अवैध संबंधों के चलते हुआ है और उसकी हत्या के सिलसिले में चक 2 केएलडी निवासी गुरुवचनसिंह तथा किशन कुम्हार को राउण्ड अप कर लिया है। वारदात को अंजाम देने में छः अन्य युवकों के भी नाम सामने आये है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक जांच पडताल में पता चला है कि मृतक कुलदीप जाट ने गुरुबच्चनसिंह की बीवी के साथ अवैध संबंध कायम कर रखे थे। जिसका पता चलने के बाद गुरुबच्चनसिंह ने अपने सात आठ साथियों के साथ मिलकर कुलदीप का काम तमाम करने की योजना बनाई तथा रविवार की रात उसे अपने चंगुल में फंसाकर बेरहमी से कत्ल कर उसकी लाश कुंडल गांव के  समीप रावला रोड पर गड्ढे में डाल गये।
पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने कुलदीप को रावला रोड पर सूनसान इलाके में मौत के घाट उतारा था और वारदात की योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देने के लिए गुरुबच्चनसिंह और किशन कुम्हार रविवार शाम से ही उसके साथ थे, जिन्होंने देर रात अपने छः अन्य साथियों को भी सूनसान जगह बुला लिया और कुलदीप की गला घोंटने के अलावा धारदार हथियार से हत्या कर भाग छूटे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Crime in Khajuwala

Pelagian Dictionary

संबंधों
कारण
हुआ
युवक
कत्ल


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sunil Shetty in the Movie One Two Three


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares