बीकानेर 29 अक्टूबर बीकानेर नगर परिषद के सभापति मकसूद अहमद ने आज खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम के कामकाज को खबर एक्ाप्रेस के मुरलीधर स्थित कार्यालय आकर देखा। सभापति मकसूद अहमद ने खबर एक्सप्रेस की कार्यप्रणाली व विजिटर संख्या की जानकारी ली । खबर एक्सप्रेस के द्वारा किए जा रहे प्रयास की सभापति ने सराहना की। सभापति ने कहा कि खबर एक्सप्रेस अपने आप में एक अनूठा प्रयास है जो पत्रकारिता के क्षेत्र मे नए आयाम स्थापित करेगा। सभापति ने खबर एक्सप्रेस की विजीटर संख्या में दिनो दिन हो रही प्रगति पर खुशी जाहिर की। मकसूद अहमद ने यह जानकर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि खबर एक्सप्रेस आज विश्व के इक्कीस देशों व देश के करीब पच्चीस राज्यों में देखा जा रहा है। इस मौके पर खबर एक्सप्रेस के तकनीकी सहायक आनन्द आचार्य ने सभापति मकसूद अहमद को बताया कि खबर एक्सप्रेस तकनीकी रूप से राजस्थान की पहली उन्नत वबसाइट है। आनन्द आचार्य ने खबर एक्सप्रेस के सांख्यिकी ऑंकडों की जानकारी दी व बताया की खबर एक्सप्रेस अमेरिका, युनाईटेड किंगडम, बहरीन, पाकिस्तान, दुबई, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर सहित भारत भर में बडी तेज गति से बढ रही है। खबर एक्सप्रेस के प्रबन्ध सम्पादक श्याम नारायण रंगा ने बताया कि किस तरह यह बेबसाइट सीधा जनता से जुडकर सही व सटीक जानकारी लोगों तक पहचाता है। वर्तमान में घडसाना आन्दोलन की कवरेज के बारे में भी रंगा ने सभापति को बताया। वेबसाइट के सम्पादक बृजरतन जोशी ने सभापति का कार्यालय में स्वागत किया व आभार जताया। इस अवसर पर खबर एक्सप्रेस डॉट कॉम के तकनीकी प्रधान ऋषि आचार्य, विधि सहायक प्रेम नारायण हर्ष भी उपस्थित थे।