www.khabarexpress.com |
|
| 04 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
हनुमानगढ, 29 अक्टूबर। हनुमानगढ शहर के समग्र विकास, पार्को व चौराहों के सौन्दर्यकरण तथा आम जन से जुडे विभिन्न विषयों पर सामूहिक पहल व जागरूकता के लिए एक विशेष बैठक रविवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई । बैठक कि अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर श्री टी.रविकान्त ने कहा कि शहर के विकास के लिए इसके मौजूदा हालात पर सामुहिक तौर पर दृष्टिपात कर सभी को आत्म मंथन करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ नगरपालिका क्षेत्रा को आदर्श स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर सामूहिक योगदान देना चाहिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कि शहर के लोगों में प्रतिभा व सकारात्मक विचारों की कोई कमी नही हैं । सभी शहर के हित में कार्य करना चाहते हैं। पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकगण के बीच शहर के हित में सामुहिक चिन्तन की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हम सब को यह सोचने की जरूरत है की हम कह खडे है और यहां से कैसे आग बढ सकते है। जिला कलक्टर ने कहा कि नगरपालिका अधिनियम बहुत सशक्त है तथा इसमें आम जनता को राहत दिलाने के लिए कई तरह के प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इन नियमों की पालना करवाकर व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाएगा। बैठक में शहर के समस्त वार्डो में जगह-जगह लगे गन्दगी के ढेर, कूडा -करकट, कीचड, आवार पशुओं का स्वतंत्रा विचरण व सौन्दर्यकरण के अभाव को दर्शाने वाले पाँच दर्जन से ज्यादा छायाचित्राों का प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर प्रदर्शन किया गया व इनके बारे में सभी से सुझाव आमंत्रिात किए गए । उल्लेखनीय हैं कि जिला प्रशासन ने शहर के सभी ४० वार्डो का सर्वे करवाकर वहां आम जन से जुडी विभिन्न लम्बित समस्याओं का ब्योरा संकलित कर कई फोटोग्राफ तैयार किए है तथा उनमें से चुनिंदा का नमूने के तौर पर प्रदर्शन किया गया। बैठक में जिले में पर्यटन के विकास की सम्भावना, सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष दस्तों का गठन, कचरा हटाने के लिए साधनों की आवश्यकता, पार्को का विकास, समस्याओं के लिए जवाबदेही तय करने , कच्ची बस्तियों का विकास तथा जनता में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के सुझाव प्रकाश में आए । नगरपालिका के अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल ने कहा कि जिला कलक्टर ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होनें सभी के सहयोग से विकास कार्य करने तथा समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री अमरसिंह राठौड ने कहा कि इस बैठक के नतीजे निकलने चाहिए तथा शहर के प्रति हमारा जो उत्तर दायित्व है वह सभी को निभाना चाहिए। बैठक में कई पार्षदों व प्रबुद्ध नागरिकों व मीडया प्रतिनिधियों ने भी शहर के विकास तथा समस्याओं के सम्बन्ध में अपने सुझाव दिए। बैठक में यह तय किया गया कि नगरपालिका बोर्ड की आगामी बैठक 4 नवम्बर को तीन बजे नगरपालिका रंगमंच पर आयाजित की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन) श्री जे.पी. बुनकर, उपखण्ड अधिकारी श्री रतनसिंह लाम्बा, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्री कृष्णलाल गोस्वामी, सहित पार्षदगण, प्रबुद्ध नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि तथा अन्य कार्मिक उपस्थित थे।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com