www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एक ए.एन.एम. की नियुक्ति -चिकित्सा मंत्री
29 Oct 2007

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह ने कहा है कि राज्य में चिकित्सा सुविधा के विस्तार की दृष्टि से कई निर्णय लिए जा रहे हैं।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

जयपुर, २९ अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह ने कहा है कि राज्य में चिकित्सा सुविधा के विस्तार की दृष्टि से कई निर्णय लिए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एक ए.एन.एम. के साथ एक-एक जी.एन.एम. की नियुक्ति की जाएगी। राज्य में ६५ वर्ष से अधिक आयु वाले ‘सीनियर सिटीजन्स‘ की जांच और चिकित्सा निशुल्क की जाएगी और जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव के दौरान सभी दवाइयां अस्पताल से निशुल्क प्रदान की जाएंगी।
डॉ. सिंह रविवार को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं आर.एच.एस.डी.पी. द्वारा निर्मित आयुर्वेद भवन, रेडियोलोजी फिजियोथैरेपी एवं लेबर रूम के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. सिंह ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में गत चार वर्षों में जितनी सडकें बनी हैं उतनी पहले कभी नहीं बनीं। सडक तंत्र विकास में राज्य देश में प्रथम स्थान पर है। वर्तमान सरकार के काल में ९५० चिकित्सा संस्थाएं खोली गई हैं। राजकीय चिकित्सालयों में एलोपेथी के साथ आयुर्वेद एवं होम्योपेथी की सेवाएं एक ही छत के नीचे सुलभ करवाई गई हैं। राज्य में प्रत्येक जिला अस्पताल टेली मेडिसिन से जुड गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रें में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
चिकित्सा मंत्री ने इस मौके पर चूरू के भरतिया अस्पताल को ‘ए‘ श्रेणी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड ने कहा कि राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन कर राज्य से बीमारूपन का कलंक मिटाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की चर्चा करते हुए कहा है कि इससे संस्थागत प्रसव में वृद्धि होने से जरूरतमंद प्रसूति महिलाओं को लाभ मिला है।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने कहा कि भरतिया अस्पताल में २.५० करोड रुपये के विकास कार्य हुए है और ३५ लाख रुपये के कार्य और होने बाकी हैं जो शीघ्र करवाये जायेंगे।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अर्जुन मेघवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी श्री जी.बी. माथुर एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमाकान्त ओझा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Pelagian Softwares - Accouting, Invoicing, Stock, Payroll, Billing Softwares
Download Free Trial Now

Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Pelagian Softwares

Looking Suitable Software for your Business 

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com