राष्ट्रपति ने शिव मंदिर में पूजा की
29 Oct
2007 राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने आज प्रातः यहां राजभवन प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की ।
जयपुर, २९ अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने आज प्रातः यहां राजभवन प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की । राष्ट्रपति राजभवन विश्राम गृह से शिव मंदिर तक पैदल चल कर गई।
अन्तर्राष्ट्रीय झील सम्मेलन (ताल-२००७) के उद्घाटन समारोह में जाने से पूर्व राष्ट्रपति पहले शिव मंदिर जाना नहीं भूली। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल की धर्म पत्नी श्रीमती मंजू सिंह भी थी। पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने राजभवन परिसर में थोडी चहल कदमी भी की और पुरानी यादों को ताजा किया। राष्ट्रपति श्रीमती पाटील ने राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों से आत्मीय भाव से मुलाकात की।