www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


इतिहास में सिमटी पोस्टर कला
29 Nov 2007

किसी जमाने में बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों की पहचान रहे हाथ से बनाए जाने वाले पोस्टरों की जगह नए दौर में प्रौद्योगिकी ने ली है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Post Free Classified Ads in Indias Leading Business Website Raj2b.com

किसी जमाने में बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों की पहचान रहे हाथ से बनाए जाने वाले पोस्टरों की जगह नए दौर में प्रौद्योगिकी ने ली है। पोस्टरों की इस खत्म होती कला को सम्मान देने कि लिए 38वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पोस्टर ब्वायज नामकी इस प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन मुबंई के पोस्टर बनाने वालों ने किया है। इस कार्यशाला के दौरान इन कलाकारों द्वारा पोस्टर तैयार करने की पुरानी शैलियों को भी दर्शाया गया है। मुंबई के दादर इलाके के रहने वाले पोस्टर विधा के पितृ पुरुष  गुरुजी विनोद ने बताया, हम इसे शुक्रवार से शुक्रवार तक की कला कहते थे।
उनके अनुसार सिनेमा घरों से फिल्म उतरने के बाद ये पोस्टर बस्तियों और आम आदमी के घर का रुख करते थे जहां इन्हें छत के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा हमने मुंबई शहर को हर रंग में रंगा है। चाहे गुलाबी रंग हो, नीला हो या बैंगनी। उन्हें अफसोस है कि यह कला समय के साथ नष्ट होती जा रही है।
इस प्रदर्शनी के अलावा गोवा के प्रतिष्ठित चित्रकारों द्वारा बनाए गए सिनेमा से प्रेरित चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। गोवन स्ट्रोक्स नामक इस प्रदर्शनी में मोहन नाइक, राजश्री ठक्कड़, निरूपा नाइक और राजेश सलगांवकर जैसे कलाकारों ने हिस्सा लिया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Pelagian Softwares

Looking Suitable Software for your Business 

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com