केअर ऑफ फुटपाथ अब हिन्दी में भी
29 Nov
2007
श्रीकांत द्वारा निर्देशित कन्नड़ फीचर फिल्म ‘केअर ऑफ फुटपाथ’ अब कई प्रांतीय भाषाओं के अलावा हिंदी में भी डब की गई है।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
1996 में ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज बंगलौर निवासी 9 वर्षीय (अब 11 साल) किशन श्रीकांत द्वारा निर्देशित कन्नड़ फीचर फिल्म ‘केअर ऑफ फुटपाथ’ अब कई प्रांतीय भाषाओं के अलावा हिंदी में भी डब की गई है। किशन श्रीकांत ने ‘केयर ऑफ फुटपाथ’ की मुख्य भूमिका में जैकी श्रॉफ को निर्देशित किया है।
किशन ने जब झोपड़ी में रहने वाले एक हमउम्र लड़के को अख़बार बेचते देखा तो उसके संवेदनशील बाल मन पर इसका गहरा असर पड़ा। वह बच्चा गरीबी के कारण वह स्कूल नहीं जा पाता था। किशन ने इस बात को कहानी की शक्ल में लिखकर अपने पिता को सुनाया और उस पर फिल्म बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा जताई। उसके पिता भी फिल्म बनाने को तैयार हो गए।
1.50 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने न केवल कर्नाटक और तमिलनाडु में धूम मचाई है, बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है, साथ ही कई बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित भी किया है।
उल्लेखनीय है कि किशन होश संभालने के पहले से बतौर बाल कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रहा है। 25 फिल्मों में महत्वपूर्ण बाल भूमिकाएं निभा चुके किशन को वहां स्टार का दर्जा मिला हुआ है। किशन के कई फैन क्लब हैं और उसकी आय का अधिकांश हिस्सा अनाथ-असहाय बच्चों पर खर्च किया जाता है। हिंदी में ‘केअर ऑफ फुटपाथ’ आगामी जनवरी तक प्रदर्शित होने की संभावना है।
|