भारतीय फिल्म में नजर आएंगे ब्रेटली
29 Nov
2007
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली अगले साल हिन्दी फिल्म ‘विक्ट्री’ में मेहमान अदाकार की भूमिक में नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली अगले साल हिन्दी फिल्म ‘विक्ट्री’ में मेहमान अदाकार की भूमिक में नजर आएंगे। एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार के मुताबिक वे इस फिल्म की एक दिन की शूटिंग के लिए भारत आएंगे।
फिल्म के बारे में अभी विस्तार से तो कुछ भी नहीं बताया गया है लेकिन यह तय है कि ली इसमें मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आएंगे। इस बारे में ली के प्रतिनिधि नील मैक्सवेल ने कहा ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया के किसी भी खिलाड़ी की तुलना में ली का बाजार भाव सर्वाधिक है। भारतीय उपद्वीप में भी ली को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाने वाले ली गिटार बजाने में माहिर हैं। उनका एक एलबम जारी हो चुका है और आशा भोंसले के साथ ‘यू आर द वन फॉर मी’ एलबम में स्वर दे चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक आमदनी वाले खिलाड़ियों में शामिल ब्रेट ली इस वर्ष तीन मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय अर्जित करेंगे। 31 वर्षीय ली ने 61 टेस्ट मैचों में 247 विकेट लेने के साथ ही 1098 रन भी बना चुके हैं जबकि 157 वनडे मैचों में 273 विकेट ले चुके हैं।
|