www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


शांताराम का भविष्य अधर में
29 Nov 2007

चर्चित फिल्म निर्देशक मीरा नायर की अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को लेकर बनने वाली फिल्म ‘शांताराम’ निर्माण से पहले ही मुश्किलों में फँस गई लगती है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

चर्चित फिल्म निर्देशक मीरा नायर की अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को लेकर बनने वाली फिल्म ‘शांताराम’ निर्माण से पहले ही मुश्किलों में फँस गई लगती है। ग्रेगरी डेविड रॉबट्र्स की पुस्तक पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो ऑस्ट्रेलिया की जेल से फरार होकर मुंबई पहुंचने के बाद अंडरवर्ल्ड के चंगुल में फँस जाता है।
जॉनी डेप इसमें शीर्षक किरदार में नजर आएंगे तो अमिताभ बच्चन मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन कादर भाई की भूमिका करने वाले हैं। इस फिल्म का बजट पहले लगभग एक करोड़ डॉलर रखा गया था, लेकिन अब इसमें भी पचास लाख डॉलर की कटौती कर दी गई है।
बजट को लेकर ही इस फिल्म का निर्माण कर रहे वार्नर ब्रदर्स और ऑन द रोड्स प्रोडक्शन के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। ऑन द रोड्स प्रोडक्शन के मुखिया दिलीप सिंह पिछले दो महीने से इस फिल्म का कामकाज संभाल रहे थे।
वार्नर ब्रदर्स और ऑन द रोड्स प्रोडक्शन के अधिकारी २६ नवंबर को इस मसले पर फिर बातचीत करेंगे। इसके बाद ही फिल्म का भविष्य तय होगा। फिलहाल तो वार्नर ब्रदर्स ने ऑन द रोड्स प्रोडक्शन से अपना कामकाज समेटने के लिए कह दिया है। िस फिल्म के लिए मुंबई के सबसे महंगे कोलाबा क्षेत्र में दो कार्यालय शुरु किए जा चुके थे और यहाँ तक कि प्रोडक्शन टीम के सदस्यों के साथ मिलकर सत्तर फीसदी शूटिंग-लोकेशनों को अंतिम रूप भी दिया जा चुका था।
इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कर्नाटक के हंपी में और कोलाबा के मुकेश मिल्स कंपाउंड में प्रस्तावित है। शूटिंग की शुरुआत अगले साल फरवरी से होना तय थी, लेकिन अब लगता है कि इसकी शुरुआत कम से कम एक-डेढ़ महीने और टल जाएगी। पहले तो वार्नर ब्रदर्स ने बजट में कटौती कर दी, इसके बाद कला निर्देशक नीतिन देसाई ने भी इससे अपने हाथ खींच लिए हैं। नीतिन देसाई इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कर्जत स्थित अपने स्टूडियो में कराना चाहते थे जो वार्नर ब्रदर्स को मंजूर नहीं था।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Jewellery Accounting Software by Pelagian Softwares
Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Pelagian Softwares

Looking Suitable Software for your Business 

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com