www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


डी.एल.सी. की बैठक सम्पन्न
29 Dec 2007

जिले की अचल सम्पतियों के बाजार भाव के निर्धारण के लिए जिला स्तरीय मूल्य निर्धारण समिति की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में जिला परिघद सभागार में आयोजित की गई।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

हनुमानगढ, २९ दिसम्बर।  जिले की अचल सम्पतियों के बाजार भाव के निर्धारण के लिए जिला स्तरीय मूल्य निर्धारण समिति (डी.एल.सी.) की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की  अध्यक्षता  में जिला परिघद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सामान्यतः ग्रामीण आबादी क्षेत्रें में ५ से १० प्रतिशत व कृषि भूमि में डीएलसी दरों में १० से २० प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया गया। साथ ही शहरी क्षेत्र में आवासीय एवं व्यवसायिक तथा शहर के आसपास की कृषि भूमि की दरों में अधिक वुद्धि का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि वितीय वर्ष में भूमि के बाजार भाव में काफी वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि डीएलसी दरें बाजार दरों से कम होने पर राज्य सरकार को राजस्व की हानि होती है अतः बाजार भाव के समरूप डी.एल.सी. दर बढाना उचित रहेगा।
हनुमानगढ के विधायक श्री विनोद कुमार चौधरी  ने डी.एल.सी. दर बढाने पर सर्वप्रथम अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो कायदे कानून डी.एल.सी बैठक के सम्बन्ध में बनाये गये है, उनकी पालना करनी ही चाहिये। इसलिये डी.एल.सी. दरे न्यायसंगत होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि डी.एल.सी. दरों कोई वृद्धि न की जावें। पीलीबंगा के विधायक श्री रामप्रताप कासनिया  ने डी.एल.सी. दर बढाने पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पिछली दो बैठकों में लगातार डी.एल.सी. दरे बढायी गयी है। अतः डी.एल.सी. दरों में कोई वृद्धि न की जावें। श्री कासनियां ने तहसील पीलीबंगा की सेमग्रस्त कृषि भूमि की दरें बाजार दर से अधिक बताते हुए कम करने का तथा ग्रामीण आबादी की दरों में कोई वृद्धि नहीं करने का विशेष जोर दिया। हनुमानगढ पचंायत समिति  के प्रधान श्री दयाराम जाखड ने कहा कि कृषि भूमि एवं ग्रामीण आबादी में दरें नहीं बढायी जाए। बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, हनुमानगढ ने अवगत कराया कि डीएलसी की बैठक को आयोजित हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है, जबकि बैठक प्रत्येक ३ माह में आयोजित होनी थी, ऐसे में आय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु डी.एल.सी. दरों पर पुनः विचार किया जाना आवश्यक  है।  
बैठक में हनुमानगढ के विधायक श्री विनोद कुमार चौधरी, पीलीबंगा के विधायक श्री रामप्रताप कासनिया , हनुमानगढ पचंायत समिति  के प्रधान श्री दयाराम जाखड,   , पीलीबंगा नगरपालिका के  अध्यक्ष श्री राजकुमार फडा के अलावा , हनुमानगढ, नोहर , भादरा, संगरिया , पीलीबंगा , टिब्बी, रावतसर ,छानीबडी, पल्लू  व  डबलीराठान के उप पंजीयक भी मौजूद थे ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Jewellery Accounting Software by Pelagian Softwares
Top Story of The Day
Latest Articles

GVK Biosciences Appointed Dr Shoibal Mukherjee as Senior Vice President – Clinical Development

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com