छात्रवास अधीक्षकों के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
29 Dec
2007
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत राज्य कर्मचारी जिनकी आयु ६५ वर्ष से कम हो तथा शारीरिक चिकित्सीय रूप से सक्षम हो आवेदन के पात्र होंगे ।
हनुमानगढ, २९ दिसम्बर। जिले के समाज कल्याण छात्रवासों में छात्रवास अधीक्षकों को संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद हेतु सेवानिवृत राज्य कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत राज्य कर्मचारी जिनकी आयु ६५ वर्ष से कम हो तथा शारीरिक (चिकित्सीय) रूप से सक्षम हो आवेदन के पात्र होंगे । आवेदक को प्रति माह २ हजार ४०० रूपए मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के पल्लू व नोहर में छात्रवास अधीक्षकों के पद पुरूषों के लिए तथा रावतसर में कन्या छात्रवास में महिलाओं के लिए छात्रवास अधीक्षक का पद रिक्त है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भर कर १० जनवरी २००८ सायं ५ बजे तक जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करवाने होंगे । इस हेतु विस्तृत जानकारी के लिए सम्बन्धित छात्रवास व जिला समाज कल्याण कार्यालय , हनुमानगढ में सम्फ किया जा सकता है।
|