डूंगरपुर २९ दिसंबर/ किशनलाल गर्ग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के १० दिवसीय ‘ स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ युवा‘ विषयक शिविर में विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे कर समस्याओं के संबंध में चिंतन करते हुए इसके समाधान पर गहन चर्चा की।
कार्यक्रम प्रभारी एवं प्राध्यापक धनप्रकाश यादव ने बताया कि विगत २१ दिसंबर से प्रारंभ शिविर में कई गणमान्य नागरिकों एवं विशेषज्ञ ने शिविर में सारगर्भित व जीवनोपयोगी उद्बोधन दिए। शिविर के दौरान साहित्यकार डॉ सुन्दरलाल शर्मा, कृष्ण मोहन दशोरा, आदर्श थाना सदर डूंगरपुर के थानाधिकारी बंशीलाल, प्रधानाचार्य प्रेमांशु राम मेहता सहित कई वक्ताओं ने विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्त्व एवं जीवन में सेवा भावना के विकास के संबंध में मागदर्शन प्रदान किया।
शिविर में ५० विद्यार्थी ५ दलों में विभाजित किए गए हैं जो नित्य समसामयिक विषयों पर चर्चा, सृजनात्मक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रतियोगिता में राजेश कुमार रोत, लोकेश मालोत, जयेश कोटेड, जोगेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मीणा, दीपक, मितेश सोमपुरा, विकास अग्रवाल, सुझाव कलासुआ, जयेश फलेजा, चंद्रशेखर आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।