गैस एजेन्सियों द्वारा गैस आपूर्ति की स्थिति
29 Dec
2007
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत राज्य कर्मचारी जिनकी आयु ६५ वर्ष से कम हो तथा शारीरिक चिकित्सीय रूप से सक्षम हो आवेदन के पात्र होंगे ।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ,२९ दिसम्बर। हनुमानगढ जिले की समस्त गैस एजेन्सी द्वारा घरेलु गैस वितरण के सम्बंध में जिला रसद कार्यालय द्वारा आपूर्ति की सूचना जारी की गई है । जिला रसद अधिकारी श्री नवनीतकृष्ण पुरोहित द्वारा शनिवार तक की सूचना के अनुसार हनुमानगढ गैस एजेन्सी जॅक्शन द्वारा २९ नवम्बर तक की आपूर्ति दी जा रही है । इसी प्रकार गोदारा गैस एजेन्सी हनुमानगढ टाऊन द्वारा २७ नवम्बर तक, गोदारा गैस एजेन्सी रावतसर द्वारा १२ दिसम्बर तक, प्रिया श्री गैस एजेन्सी संगरिया द्वारा १६ दिसम्बर तक, गणपति गैस एजेन्सी भादरा द्वारा २१ दिसम्बर तक, श्री जुगल गैस एजेन्सी नोहर द्वारा ११ दिसम्बर तक तथा पीलीबंगा गैस एजेन्सी पीलीबंगा द्वारा १८ दिसम्बर तक की आपूर्ति की जा रही है ।
|