श्रीगंगानगर, २९ दिसम्बर/ सूचना केन्द्र में नियमित रूप से आने वाले पाठको को शनिवार को भारतीय मूलभूत कर्तव्यो के बारे में जानकारी दी गयी। सूचना एवं जन अधिकारी श्री राम कुमार पुरोहित ने बताया कि
नागरिको का कर्तव्य है कि वे संविधान में निष्ठा बनाये रखे। संविधान के आदर्शो तथासंस्थाओ, राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय गान के प्रति निष्ठा रखे। भारतीय संविधान में मूलभूत कर्तव्यो की धारा ५१-१ के तहत राष्ट्रीय आन्दोलन के आदर्शो का अनुसरण करे। भारत की सार्वभौमिकता, एकता और अखण्डता को बनाये रखे तथा इसकी रक्षा करे।भारत के विभिन्न धर्मो, भाषाओं एवं क्षेत्रीय विभिन्नताओं वाले लोगो के बीच समरसताबनाये रखे तथा बन्धुत्व की भावना उत्पन्न करे। मूलभूत कर्तव्यो के तहत बताया कि संविधान के मूलभूत कर्तव्यो के तहत ही राष्ट्र की समृद्वि, सांस्कृतिक विरासत का सम्मान तथा संरक्षण करे। प्राकृतिक पर्यावरण, वनों, झीलों, नदियां, वाईल्ड लाईफ सहित सुरक्षा एवं संरक्षण करे। समस्त जीवों के प्रति सद्भावना रखे। वैज्ञानिक भावना, मानवीय तथा ज्ञान की भावना का
विकास करे। राष्ट्रीय सम्पदा की रक्षा करे तथा हिंसा से दूर रहे। व्यक्ति एवं सामुहिक किरयाकलापों में श्रेष्ठता की प्राप्ति के लिये प्रयास करे ताकि राष्ट्रउच्च स्थान और उपलब्धि अर्जित कर सके।