जन अभियोग एवं सर्तकता समिति की बैठक
29 Dec
2007 जिला कलक्टर आलोक गुप्ता ने सेवा निवृत अध्यापिका श्रीमती तुलसीदेवी श्रीमाली की पेंशन भुगतान और सेवा संबंधी अन्य कार्य नहीं किये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) को चार्जशीट देने के लिए सिफारिश की है।
बीकानेर,२९ दिसम्बर। जिला कलक्टर आलोक गुप्ता ने सेवा निवृत अध्यापिका श्रीमती तुलसीदेवी श्रीमाली की पेंशन भुगतान और सेवा संबंधी अन्य कार्य नहीं किये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) को चार्जशीट देने के लिए सिफारिश की है।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित जिला जन अभियोग एवं सर्तकता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुप्ता ने इस समिति के निणर्य की पालना नहीं करने और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बैठक म नहीं आने को गंभीरता से लिया । उन्होंने इस मामले में राज्य स्तर पर बनी जिला जन अभियोग एवं सर्तकता समिति के समक्ष जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शिक्षा)के विरूद्ध चार्जशीट की सिफारिश की है। ग्राम पंचायत कानासर में स्वीकृत स्कूल के भवन निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत की जांच में निर्माण कार्य गुणवता को सही होने पर इसे ड्रोप करने और कुण्ड की गुणवता की जांच के निर्देश दिये गये। कमल सिंह तंवर को खादी मंदिर द्वारा बकाया वेतन भुगतान नहीं किये जाने के प्रकरण में उन्होंने खादी मंदिर के रिकार्ड की पुनः जांच का निर्णय लिया और कहा कि अगर संस्था दोषी पाई जाती है तो उसके विरूद्ध पुलिस में मामला दर्ज होगा।
ग्राम उदासर में आबादी क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री आने के कारण उसे हटाये का निर्णय लेते हुए उसका लाईसेंस रद्द करने की संबंधित विभाग को सिफारिश की गई। सहायक अध्यापिका सुनीता पारीक के विरूद्ध गत् ८ वर्ष से उसके विरूद्ध १६ सी.सी.ए.की कार्यवाही चल रही है। इस मामले में अब तक निर्णय नहीं करने को समिति ने गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.)को आगामी बैठक से पूर्व प्रकरण निस्तारण के कडे निर्देश दिये गये। बैठक में दर्ज १५ प्रकरणों में से आठ का निस्तारण किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राजेन्द्र मिश्रा ने समिति के समक्ष रखे प्रकरणों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। समिति सदस्यों ने मटका गली में फैक्ट्री के कारण प्रदूषण व सीवर लाईन चौक होने,मुरलीधर व्यास नगर के तिराहे पर अवैध रूप से ट्रक खडे होने और सोफिया स्कूल के पास सडक दुर्घटानाएं रोकने पर बल दिया।
बैठक में समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।