डूंगरपुर, वागड अंचल में छिपी हुई प्रतिभाओं को तराशने और एक उचित मंच प्रदान करने की मारूति गुप सागवाडा द्वारा ‘डांसिंग स्टार ऑफ वागड’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम निदेशक विजेश श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सिंगल डान्स प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें वागड अंचल के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए तीन समूहों का निर्धारण किया गया है। प्रथम समूह में 3 से 9 वर्ष, द्वितीय में 10 से 17 वर्ष तथा तृतीय समूह में 18 वर्ष से उपर के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम ओडिशन 3 जनवरी को डूंगरपुर के सोनिया चौक स्थित जैन बोर्डिंग में, द्वितीय 5 जनवरी को बांसवाडा के पं. दीनदयाल सभागार में, तृतीय 7 जनवरी को गढी बालिका विद्यालय हॉल तथा अंतिम ऑडिशन 10 जनवरी को प्रातः 9 बजे सागवाडा में आयोजित किया जाएगा।
श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सहनिदेशक कैलाश श्रीमाली, कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत श्रीमाली तथा डूंगरपुर जिला प्रभारी जयेश कंसारा के निर्देशन में तैयारियां युद्घस्तर पर जारी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र डूंगरपुर में पद्मावती साडी सेन्टर, बांसवाडा में आनन्द स्टूडियो, परतापुर में जनता फोटो कॉपीयर्स तथा सागवाडा में सारगिया ज्वैलर्स पर उपलब्ध हैं। मिलेंगे आकर्षक उपहारः
कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगी तथा मारूति ग्रुप की अगली विडियो फिल्म एवं विडियो एलबम में कार्य करने का मौका दिया जाएगा।