बीकानेर पिछले काफी दिनों के बाद शहर में एक बार फिर चोर सकिरये हो गये। बीती रात्री महात्मा गॉधी रोड पर स्थिति राज ज्वैलर्स के शौ रूम से चोरो ने लाखों रूपये का कीमती सामान उडा कर ले गये। बताया जाता है कि चोरो ने ज्वैलर्स के पास की दुकान से दिवार में छेद कर शौ रूम में घुसे तथा वहॉ रखी तिजौरी सहित सोने व चॉदी के सारे जेवरात समेट कर ले गये। जिनकी कीमत 30 लाख रूपये बताई जाती है। इस घटना का पता आज सुबह उस वक्त लगा जब शौ रूम के सरफारज मेमन ने शौ रूम का ताला खोलकर अंदर का आलम देखा तो उसकी हवाईया उड गई। क्योकि शौ रूम के अंदर रखा सारा सामान गायब था। इस घटना कि जानकारी मिलते ही आस पास के सारे दुकानदार शौ रूम के आगे जमा हो गये और सडक का रास्ता जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर आई पुलिस को भी उन्होने शौ-रूम के अंदर नही जाने दिया । क्योकि उनकी मॉग थी कि मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक को बुलाया जाये माहौल की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहच कर घटना की पूरी तहकीकात कि तथा मौके पर एफएसएल व डांग स्क्वायड को बुलाकर जॉच पडताल कि कोटगेट थाना पुलिस ने सराफराज मेमन की रिर्पाट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 308,457 के तहत मामला दर्ज किया । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी ।