बीकानेर, भारतीय नव वर्श नव संवत्सर 2069 का शुभारम्भ शुक्रवार से हुआ। नव सवंत्सर के पहले दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने आमजन के ललाट पर कुमकुम -अक्षत से तिलक लगाकर व नीम-मिश्री से मुंह करवाकर नव संवत्सर शुभकामनाऐं दी। आदर्श विद्या मंदिर रूघनाथसर कुआ स्कूल के छा-छात्राओं ने गोकुल सरि्कल व मोहता चौक, आदर्श विघा मंदिर के विद्यार्थियों ने लक्ष्मीनाथ मंदिर के समक्ष, नालन्दा पब्लिक स्कूल व भारतीयम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नत्थुसर गेट पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ गंगाशहर के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय बोथरा उप्रावि के स्काउट एवं नेशनल ग्रीन कौर इको क्लब के छात्रों द्वारा स्थानीय संघ के प्रधान शांतिलाल बोथरा एवं सचिव मनोज व्यास के नेतृत्व छात्रों ने गंगाशहर के गांधी चौक, मुख्य बाजार, महावीर चौक व अन्य गली मोहल्लों में भ्रमण करके हुए नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए नागरिकों का तिलक, मिश्री व पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन युवा राजस्थान प्रदेश द्वारा नवरात्रा मेले के पैदल यात्रियों एवं दर्शनार्थियों हेतु सेवा शिविर नवरात्रा से शुरू हुआ। जिलाध्यक्ष मोहित दाधीच ने बताया कि नव संवत्सर स्वागत महोत्सव महर्षि गौतम जयंती समारोह पंचमुखा हनुमान मंदिर में मनाया गया। शिविर का शुभारंभ नागणेचीजी मंदिर स्थित प्याऊ पर मुख्य अतिथि संगठन के पदेशाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार दाधीच ने किया। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थापना दिवस के अंतर्गत आमजन के तिलक लगा, मिश्री, काली मिर्च व नीम पत्ती का प्रसाद वितरण किया गया। |