जिले के चहुमुखी विकास के लिए केबिनेट मंत्री कटारा ने की पहल
30 Jan
2007
2007-08 के बजट में सम्मिलित करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजे 5 कार्यों के प्रस्ताव
खबरएक्सप्रेस डूंगरपुर,3॰ जनवरी/प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास, महिला एवं बाल विकास मंत्री कनकमल कटारा ने जिले के चहुंमुखी विकास के लिए जिले में विभिन्न पांच कार्यों के प्रस्ताव प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को प्रेषित किए है और मांग की है कि वर्ष 2॰॰7-॰8 के बजट में इनकों सम्मिलित करते हुए इस आदिवासी अंचल के निवासियों को राहत प्रदान की जावें।
केबिनेट मंत्री कटारा ने बताया कि डूंगरपुर जिले के सागवाडा एवं आसपुर तहसील क्षेत्र के 21 हजार 5॰॰ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई एवं पशु तथा जन सामान्य को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए भीखा भाई सागवाडा नहर के आर डी ॰ से 125 किमी तक के कार्य के लिए 3॰॰ करोड रूपयों के कार्य का प्रस्ताव दिया है। जल संसाधन विभाग से संबंधित इस प्रस्ताव से सागवाडा तहसील के 1॰3 गांव तथा आसपुर तहसील के 37 गांव लाभान्वित होंगे। उन्हने बताया कि जिले के निवासियों को बेहतर सडक मार्ग के अभाव में आवागमन में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए 37 किलोमीटर लम्बाई की आसपुर-पूंजपुर सागवाडा सडक के स्ट्रेन्थेनिंग एवं वाईडनिंग कार्य के लिए 1751.42 लाख रूपयों का प्रस्ताव भी प्रेषित किया है। इस कार्य के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि इससे जनजाति क्षेत्र के दो विधानसभा व दो लोकसभा क्षेत्र लाभान्वित होंगे व इस कार्य के संपन्न होने से स्टेट हाइवे 1॰ एवं स्टेट हाइवे 54 के मध्य यातायात का दबाव कम होगा।
कटारा ने बताया कि इसके अलावा सागवाडा में एएनएम ट्रेंनंग सेंटर की स्थापना के लिए 23.॰4 लाख प्रतिवर्ष की मांग का प्रस्ताव प्रेषित करते हुए बताया गया है कि इससे जनजाति अंचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की प्राप्ति होगी । उन्होंने बताया कि इसी प्रकार डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर स्थित श्री हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय को बी श्रेणी से अ श्रेणी में क्रमोन्नत किए जाने का प्रस्ताव भी प्रेषित किया है। इस प्रस्ताव के संबंध में बताया गया है कि अ श्रेणी में क्रमोन्नत किए जाने से 124.॰2 लाख रूपया प्रतिवर्ष की आवश्यकता रहेगी और 3॰॰ बिस्तरों की सुविधा वाले अस्पताल बन जाने पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर जनजाति अंचल के निवासियों को सुदृढ चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी।
|